फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   thief broken three house lock

भूंपल में एक ही रात तीन घरों के ताले टूटे, लाखों के गहने और नकदी उड़ाई

Thu, 10 Dec 2020 07:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
thief broken three house lock
भूपंल क्षेत्र में चोरी की घटना में चोरों ने बिखेरा सामान। - फोटो : Hamirpur-HP
बड़ा (नादौन)। उपमंडल नादौन के भूंपल क्षेत्र में चोरों ने बुधवार रात को तीन घरों के ताले तोड़कर लाखों के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर लिए हैं। एक साथ तीन घरों के ताले टूटने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बुधवार रात को भूंपल क्षेत्र के थुनियाल गांव के राजीव कुमार पुत्र रत्न चंद के घर के एक कमरे का ताला तोड़कर चोर कमरे से करीब एक लाख चालीस हजार की नकदी, सोने की चेन, टॉप्स, झुमके व अंगूठी आदि चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

राजीव कुमार ने कहा कि हाल ही में उनकी एक आरडी मेच्योर हुई थी। इस आरडी के मिले रुपये घर पर ही रखे थे। परिजन साथ लगते कमरों में सोए थे और जिस कमरे से नकदी व गहने चोरी हुए हैं, उस कमरे में कोई नहीं सोया था। जिसके चलते चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दे दिया। इसी रात चोरों ने भूंपल क्षेत्र के ही गांव सुधियाल की माया देवी पत्नी महेंद्र सिंह के नव निर्मित मकान के ताले तोड़ कर करीब 50 हजार की नकदी, सोने के गहने चोरी कर लिए हैं। तीसरी घटना भी सुधियाल गांव की है।
विज्ञापन

यहां चोरों ने गांव की अनुराधा पत्नी पवन कुमार के भी नव निर्मित मकान के कमरे का ताला तोड़ कर कमरे से 6 हजार रुपये व चांदी के हार के सेट सहित अन्य सामान चोरी कर लिया है। जिसका पता इन सभी को वीरवार सुबह तक लगा जब कमरों के ताले टूटे व दरवाजे खुले देखे। समाजसेवी सुनील शर्मा ने बताया इन चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इन तीनों चोरियों को किसी भेदी ने ही अंजाम दिया है। जिसे पता था कि इन कमरों में रात को कोई नहीं सोया है। चोरी की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed