फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There will be no shortage of emergency medicines in Ayurvedic hospitals

Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक अस्पतालों में नहीं होगी आपातकालीन दवाइयों की कमी

Thu, 27 Feb 2025 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 27 Feb 2025 05:57 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के साथ-साथ आयुर्वेदिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में आपातकालीन दवाइयों की कमी नहीं होगी। आयुर्वेदिक विभाग ने हाल ही में करीब साढ़े पांच लाख रुपये की दवाइयां जन औषधि केंद्रों से खरीदी हैं। एक मार्च से इन दवाइयों को जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के साथ-साथ हेल्थ एवं वेलनेस केंद्रों में भेजा जाएगा। इनमें पेट दर्द, घुटनों के दर्द सहित विभिन्न प्रकार की दवाइयां शामिल हैं। हालांकि इस बार जन औषधि केंद्रों से दवाइयां खरीदी हैं। इससे पहले सिविल सप्लाई के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाती थी, उसके बाद दवाइयां खरीदी जाती थीं। जन औषधि केंद्रों में दस से पंद्रह प्रतिशत दवाइयां सस्ती मिली हैं, जिस कारण पांच लाख रुपये में पहले की अपेक्षा अधिक दवाइयों की खरीद हुई है। जिला में आयुर्वेदिक अस्पताल के साथ 74 हेल्थ एंव वेलनेस सेंटर हैं। इन केंद्रों में आपातकालीन दवाइयों की कमी हो गई थी। मरीजों को दवाइयों की कमी के चलते महंगें दामों में दवाइयां खरीदनी पड़ रही थी। एक मार्च को जैसे ही दवाइयां भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी, मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन



-जन औषधि केंद्रों से लगभग साढ़े पांच लाख रुपये की दवाइयां खरीदी हैं। एक मार्च से इन्हें आयुर्वेदिक अस्पताल और हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों में भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पहले सिविल सप्लाई से टेंडर प्रक्रिया अपनाकर दवाइयां खरीदी जाती थी लेकिन इस बार जन औषधि केंद्रों से दवाइयां खरीदी हैं। यहां पर दवाइयां सस्ती हैं। जिस कारण अधिक मात्रा में दवाइयां प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन

-डॉ. बृज नंदन शर्मा, जिला आयुष अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed