फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There will be a total of 532 polling stations in five assembly constituencies: Amarjeet

पांच विधानसभा क्षेत्रों में होंगे कुल 532 मतदान केंद्र : अमरजीत

Sat, 27 Apr 2024 05:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
10 मतदान केंद्रों पर महिलाएं, पांच मतदान केंद्रों पर युवा अधिकारी संभालेंगे जिम्मेदारी
विज्ञापन

पीठासीन, सहायक पीठासीन और मतदान अधिकारियों का पहले चरण का पूर्वाभ्यास पूर्ण
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। लोकसभा चुनाव-2024 की मतदान प्रक्रिया के लिए एक जून को जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 532 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार इन मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा क्षेत्र 37-सुजानपुर और 39-बड़सर के उपचुनाव के लिए भी तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में 101 मतदान केंद्र, सुजानपुर में 104, हमीरपुर में 94, बड़सर में 112 और नादौन विधानसभा क्षेत्र में 121 मतदान केंद्र होंगे। जिले में कुल 17 मतदान केंद्रों को संवेदनशील पोलिंग स्टेशन घोषित किया गया है। इनमें भोरंज विधानसभा क्षेत्र के दो मतदान केंद्र समीरपुर और जाहू खुर्द, सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के 4 मतदान केंद्र सुजानपुर-6, पटलांदर-1, पनयाला और खियाह, हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के 3 मतदान केंद्र घरथेड़ी ब्राह्मणा-1, बोहनी-1 और बलोह, बड़सर विधानसभा क्षेत्र के भी 3 मतदान केंद्र दंदवीं-1, चकमोह-1 और रैली जजरी-1, नादौन विधानसभा क्षेत्र के 5 मतदान केंद्र सेरा, नादौन-3, बटराण, पनसाई और धनेटा-1 शामिल हैं। जिले में 18 मतदान केंद्रों को मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इनमें भोरंज विधानसभा क्षेत्र के 4 मतदान केंद्र भोरंज-1, भोरंज-2, जाहू-2 और भकेड़ा, सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के 4 मतदान केंद्र बनाल, सुजानपुर-2, मिहंदपुरा-1 और कुठेड़ा, हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के 3 मतदान केंद्र हमीरपुर-5, हमीरपुर-7 और चंगर, बड़सर विधानसभा क्षेत्र के 3 मतदान केंद्र बणी-2, जौड़े अंब और हरसौर, नादौन विधानसभा क्षेत्र के 4 मतदान केंद्र पालवीं, दसवीं-1, दसवीं-2 और गाहली-2 शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पांचों विधानसभा क्षेत्रों के दो-दो मतदान केंद्र केवल महिला अधिकारियों-कर्मचारियों और एक-एक मतदान केंद्र केवल युवा अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से ही संचालित किए जाएंगे। जिले के एक मतदान केंद्र पर केवल दिव्यांग अधिकारी-कर्मचारी ही अपनी सेवाएं देंगे। अमरजीत सिंह ने बताया कि जिले के सभी 532 मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाले पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों का पहले दौर का पूर्वाभ्यास पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed