फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There will be a title clash in Kho-Kho final today in Chamba and Sirmaur.

Hamirpur (Himachal) News: खो-खो फाइनल में आज चंबा और सिरमौर में होगी खिताबी भिड़ंत

Sat, 28 Oct 2023 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
There will be a title clash in Kho-Kho final today in Chamba and Sirmaur.
राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के कबड्डी मुकाबले में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी।((स्रोत: संवाद))
सुजानपुर (हमीरपुर)। प्राथमिक स्कूलों की सुजानपुर में खेली जा रही राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को शिमला और बिलासपुर की टीमों के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में शिमला ने बिलासपुर को 18-14 अंक के अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। शिमला और बिलासपुर के बीच खेले गए कबड्डी के सेमीफाइनल मुकाबले को देखने के लिए विधायक राजेंद्र राणा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। वहीं, लड़कियों के वर्ग में कबड्डी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला शिमला व चंबा की टीमों के बीच संघर्षपूर्ण व रोमांचक हुआ। इसमें चंबा की टीम ने 2 अंक के अंतर से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन



चंबा की टीम ने 49 जबकि शिमला की टीम ने 47 अंक हासिल किए। वहीं, खो-खो में लड़कों के वर्ग में पहला सेमीफाइनल मुकाबला चंबा व शिमला की टीमों के मध्य खेला गया। इसमें चंबा ने शिमला को 4-1 अंक से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मंडी व सिरमौर के बीच खेला गया। इसमें सिरमौर ने मंडी को 11-1 अंकों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। अब शनिवार को फाइनल मुकाबला चंबा व सिरमौर की टीमों के बीच खेला जाएगा। तीसरे स्थान के लिए मंडी व शिमला की टीमों के बीच मैच खेला जाएगा। वहीं, वाॅलीबाल में लड़कों के वर्ग में पहला सेमीफाइनल मुकाबला सोलन व सिरमौर के बीच खेला गया। इसमें सिरमौर ने सीधे सेटों में 3-0 से सोलन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला चंबा व ऊना के बीच खेला गया। इसमें चंबा ने ऊना को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब शनिवार को चंबा व सिरमौर के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। यह जानकारी प्रतियोगिता के प्रेस सचिव प्यार चंद सकलानी ने दी। उधर, प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर 29 अक्तूबर को निदेशक प्रारंभिक शिक्षा घनश्याम चंद मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


बाक्स

100 मीटर दौड़ में कांगड़ा का सर्वप्रीत प्रथम
एथलेटिक्स की 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में कांगड़ा के सर्वप्रीत ने पहला, सोलन के नैतिक ने दूसरा जबकि हमीरपुर के चंदन ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में सिरमौर की हनिष्का ने पहला, ऊना की राधिका ने दूसरा जबकि शिमला की इशानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

200 मीटर दौड़ में विवेक और राधिका ने मारी बाजी
लड़कों की 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में सोलन के विवेक ने पहला, सिरमौर के रजत ने दूसरा व सोलन के नैतिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में ऊना की राधिका प्रथम, चंबा की तनवी द्वितीय व सिरमौर की हनिष्का तृतीय स्थान पर रहीं।


समूहगान में शिमला रहा प्रथम
प्रतियोगिता की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में समूहगान स्पर्धा हुई। इसमें शिमला जिला ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर सिरमौर जबकि सोलन जिला तृतीय स्थान पर रहा। संध्या में नगर परिषद सुजानपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और अपनी तरफ से आयोजन समिति को 11 हजार की राशि प्रदान की।

संपादित: देश राज अत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed