फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There was a ruckus in the Public Works Department over starting the work before the tender

लोक निर्माण विभाग में टेंडर से पूर्व काम शुरू करने पर मचा बवाल

Sun, 04 Jul 2021 07:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग हमीरपुर आजकल बैक डोर से टेंडर जारी करने को लेकर सुर्खियों में है। विभाग में पूर्व में भी बिना टेंडर के लाखों के काम करवाए जा चुके हैं। अब लोक निर्माण विभाग के हमीरपुर डिवीजन में इस तरह का एक और मामला सामने आया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने डॉ राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर परिसर में कोविड-19 मरीजों के लिए प्रस्तावित मेकशिफ्ट कोविड अस्पताल की साइट डेवलपमेंट के 3.42 लाख के कार्य के लिए 5 जुलाई सोमवार को टेंडर फार्म जमा करवाने और दोपहर तक टेंडर अवार्ड करने की तिथि जारी की है, लेकिन इसी बीच साइट डेवलपमेंट का कार्य रविवार को ही शुरू करवा दिया गया है। युवा कांग्रेस हमीरपुर के अध्यक्ष अश्वनी कुमार और इंटक अध्यक्ष अमित रजत ने लोक निर्माण विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन सारे कारनामों की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन

अश्वनी और अमित रजत ने बताया कि उन्होंने बीते माह भी उपायुक्त हमीरपुर को एक ज्ञापन सौंपकर टेंडर से पूर्व करवाए गए लाखों के कार्यों की जांच की मांग उठाई थी, लेकिन अभी तक कोई सख्त कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा सकी है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने भी मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश विजय खाची, राज्यपाल, लोक निर्माण विभाग के सचिव और राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो को लिखित में शिकायत पत्र भेजकर लोक निर्माण विभाग हमीरपुर में हो रहे भ्रष्टाचार के मामलों की जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस शिकायत के बाद प्रदेश के मुख्य सचिव और मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग हमीरपुर ने अधीक्षण अभियंता हमीरपुर को मामले की जांच करने के लिए कहा है। इसी बीच मेडिकल कॉलेज में साइट डेवलपमेंट का कार्य बिना टेंडर करवाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। उधर, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता डीएस देहल ने कहा कि इस मामले में अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता हमीरपुर से रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed