{"_id":"66002544c6c96c006f09be70","slug":"there-was-a-massive-collision-between-two-cars-at-around-315-pm-on-sunday-near-dangkwali-in-the-district-headquarters-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-124365-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: डांगक्वाली के पास टकराईं दो कारें, लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: डांगक्वाली के पास टकराईं दो कारें, लगा लंबा जाम
विज्ञापन
मौके पर तैनात नहीं था कोई भी ट्रैफिक पुलिस कर्मी
जाम लगने से वाहन चालकों को हुई दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में डांगक्वाली के पास रविवार को सवा तीन बजे के करीब दो कारों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोर की हुई कि धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के सभी लोग बाहर निकल गए और घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। जानकारी के मुताबिक एक कार डांगक्वाली से नीचे की ओर आ रही थी और दूसरी नीचे से बस अड्डा की ओर जा रही थी। इस घटना में वाहनों को खासा नुकसान हुआ। एक कार के टायर और शीशे पूरी तरह से टूट गए और कार क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के समय कोई भी पुलिस कर्मी डांगक्वाली चौक पर तैनात नहीं था। इससे यहां पर लंबा जाम लगा रहा। चौक पर हर रोज पुलिस की तैनाती होती है लेकिन रविवार को कोई भी यातायात कर्मी यहां पर नहीं होता। ऐसे में यहां पर दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। ट्रैफिक कर्मी ऊपर से आती हुई कारों और नीचे से आते हुए वाहनों को समय समय पर रुकने के आदेश देते हैं और आगे भेजते हैं। रविवार को यहां पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। घटना के आधे घंटे बाद पुलिस आई और जाम खुलवाया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। कार सवारों को मामूली चोटें आई हैं।