फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There should be prompt disposal of cases of atrocities against SC-ST.

Hamirpur (Himachal) News: एससी-एसटी से अत्याचार के मामलों का हो त्वरित निपटारा

Wed, 03 Jan 2024 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
There should be prompt disposal of cases of atrocities against SC-ST.
जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक में निर्देश देते उपायुक्त। स्रोत : लोक संपर्क विभ
हमीरपुर। अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत गठित जिलास्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें जिले में इस अधिनियम के तहत दर्ज 79 मामलों की ताजा स्थिति और इनसे संबंधित मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि अभी इन 79 मामलों में से 28 मामले विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन हैं। जबकि, 35 मामलों की अभी पुलिस जांच चल रही है। 12 मामलों की कैंसिलेशन रिपोर्ट न्यायालयों में विचाराधीन हैं और 4 मामलों की कैंसिलेशन रिपोर्ट अनुमोदन के लिए प्रस्तुत की गई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस और अभियोजन विभाग के अधिकारियों से कहा कि इन मामलों की जांच एवं अभियोजन प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए तथा सभी लंबित मामलों का नियमित रूप से फॉलोअप किया जाना चाहिए। उपायुक्त ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज होने पर इसकी कॉपी तुरंत जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय को प्रेषित करें तथा इसकी प्राप्ति की पुष्टि भी करवा लें, ताकि पीड़ित व्यक्ति को तुरंत राहत राशि जारी की जा सके। उपायुक्त ने कहा कि कई मामलों में जमीन के विवाद भी जुड़े होते हैं। इनके त्वरित निपटारे के लिए अगर निशानदेही की आवश्यकता है तो इसके लिए राजस्व विभाग के अधिकारी आवश्यक कदम उठाएं तथा निशानदेही के संबंध में तहसीलदार के आदेशों की कॉपी अवश्य संलग्न करें। उपायुक्त ने पुलिस जांच अधिकारियों से कहा कि जिले में अगर कोई गंभीर मामला सामने आता है तो उसे तुरंत जिला प्रशासन के ध्यान में भी लाएं, ताकि पीड़ितों की तत्काल मदद की जा सके। बैठक में समिति के गैर सरकारी सदस्यों ने भी विभिन्न मामलों पर अपनी राय रखी। इस अवसर पर समिति की सदस्य सचिव एवं जिला कल्याण अधिकारी गीता मरवाहा ने विभिन्न मामलों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक में एसपी डॉ. आकृति शर्मा, जिला न्यायवादी संदीप अग्निहोत्री, एएसपी अशोक वर्मा, जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह, डीएसपी रोहिन डोगरा और लालमन शर्मा, जिला स्तरीय समिति के अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed