फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There should be no change in promotion quota for headmaster and direct recruitment spokesperson: Union

मुख्याध्यापक और सीधी भर्ती के प्रवक्ता के लिए पदोन्नति कोटे में न हो कोई बदलाव : संघ

Wed, 22 May 2024 08:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
मुख्याध्यापकों के रिक्त पड़े पदों के लिए पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। प्रदेश पदोन्नत प्रवक्ता संघ की शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अनिल कौशल के साथ जिला अध्यक्ष अजय नंदा के नेतृत्व में बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें वर्तमान सरकार का पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने के लिए धन्यवाद किया गया। अजय नंदा ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से पढ़ाई दिवसों में बढ़ोतरी, उत्कृष्ट विद्यालयों की शुरुआत, गैर जरूरी पत्राचार को बंद करके विभाग ने शिक्षा के प्रति अपनी सकारात्मक सोच को उजागर किया है। संघ ने कहा कि प्रधानाचार्य के पद के लिए वर्तमान में उपलब्ध मुख्याध्यापक एवं सीधी भर्ती के प्रवक्ता के लिए 50- 50 फीसदी कोटे में कोई बदलाव न किया जाए। मुख्याध्यापक समूचे टीजीटी संवर्ग का प्रतिनिधित्व करता है।



वर्ष 2010 के बाद पदोन्नत हुए प्रवक्ताओं को मुख्याध्यापक के पद के लिए पदोन्नति का मौका दिया जाए। 2010 के बाद पदोन्नत प्रवक्ता को न्यायालय की ओर से मुख्याध्यापक के पद पर पदोन्नति बंद कर दी गई है। संघ ने विभाग से मांग की है कि भर्ती और पदोन्नति नियमों में परिवर्तन करके सरकार अध्यापकों का सम्मान बहाल करे। मुख्याध्यापकों के रिक्त पड़े पदों के लिए पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की गई और आग्रह किया गया कि आदर्श आचार संहिता के तुरंत बाद यह सूची जारी की जाए। इस अवसर पर महासचिव विक्रम चंदेल, वित्त सचिव विनोद शर्मा एवं कार्यकारिणी के सदस्य अनिल धीमान, संजीव कुमार, मनोहर लाल, चमन लाल, सुरिंद्र और रंधीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed