फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There is no water supply in Baradu since 15 days, anger among villagers

Hamirpur (Himachal) News: बरैडू में 15 दिन से नहीं हो रही पानी की सप्लाई, ग्रामीणों में रोष

Thu, 14 Nov 2024 02:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 14 Nov 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
लोग दूरदराज क्षेत्र से पीने का पानी लाने के लिए मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

टौणी देवी (हमीरपुर)। पटनौण पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव बरैडू में लोगों को नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं मिल रही है। पानी की किल्लत के चलते लोगों को दैनिक कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं।
पानी की सप्लाई सुचारू रूप से करने के लिए लोगों की ओर से कई बार जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। पानी नहीं मिलने से 10 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों में प्रकाशो देवी, माधव, विनोद कुमार, गोल्डी कुमार, पुरुषोत्तम चंद, जगदेव, सुरजीत सिंह, इंद्रदेव, बीडीसी विचित्र सिंह आदि ने बताया कि क्षेत्र में लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। जल शक्ति विभाग में भी कोई सुनवाई नहीं होती है। लोगों को कई किलोमीटर दूर पैदल चलकर पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी का टैंक लंबे समय से बनकर तैयार है, लेकिन विभाग उससे पानी की सप्लाई नहीं कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द ग्रामीणों की समस्या का हाल किया जाए।
विज्ञापन

वहीं, जलशक्ति विभाग बारीं के जेई पंकज ठाकुर का कहना है कि कर्मचारियों को वीरवार को मौके पर भेजा जाएगा। अभी टैंक से कनेक्शन होना बाकी है। जैसे ही कनेक्शन हो जाएंगे, तो लोगों को पानी की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed