फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There is no orthopedic specialist in Nadaun hospital, people are worried about Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: नादौन अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं, हमीरपुर के लग रहे चक्कर

Sun, 19 Nov 2023 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल नादौन में हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने के कारण मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीन जिलों की सीमा से सटा होने और हादसों के लिए लिहाज से काफी संवेदनशील नादौन के सरकारी सिविल अस्पताल में हड्डियों का इलाज करवाने आने वाले मरीज परेशान हैं। छह माह से भी अधिक समय से यहां पर हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त चल रहा है, लेकिन न तो सरकार सुध ले रही है और न ही विभाग के उच्चाधिकारियों के कानों पर जूं रेंग रही है। नतीजा यह है कि हड्डी रोग का इलाज न होने के कारण इस रोग से जुड़े दो दर्जन से अधिक मरीजों को रोजाना बिना इलाज वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लंबे समय से सिविल अस्पताल नादौन में स्थायी रूप से कोई भी हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं है। जिसके कारण यहां पर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों को हमीरपुर अस्पताल की ओर रुख करना पड़ रहा है। ऐसे में हड्डी रोगों से ग्रस्त मरीजों का उपचार न होने के कारण प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाएं भी असफल साबित हो रही हैं। लोगों विवेक, अराधना, कुसुम और मनोज आदि ने कहा कि सरकार द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा तो किया जा रहा है, लेकिन धरातल पर हालात बदतर है। रोजाना ओपीडी में जितने मरीज आते हैं उनमें से लगभग दो दर्जन से अधिक मरीज हड्डी रोग से जुड़े होते हैं। उन्हें यहां पर इलाज नहीं मिलने के कारण मजबूरी में वापस लौटना पड़ता है। विभाग के उच्चाधिकारियों को सरकार को इस मामले से अवगत करवाना चाहिए ताकि क्षेत्र भर तथा इसके साथ लगते क्षेत्राों के लोगों को यहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं को लाभ मिल सके। सिविल अस्पताल नादौन की रोजाना की ओपीडी 250 के करीब है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा माह केहर सोमवार को स्वास्थय मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे और यह सुविधा दिसंबर तक जारी रहेगी। सरकार द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य मेले में पहुंच कर रोगी अपनी बीमारियों की जांच करवा सकते हैं। नादौन अस्पताल में हड्डी रोग के चिकित्सक के खली पद के लिए सरकार को बताया गया है और जल्दी यह सुविधा क्षेत्र के लोगों को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. केके शर्मा, बीएमओ नादौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed