फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There is no orthopedic specialist in Bhoranj hospital, people of 33 panchayats are worried.

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं, 33 पंचायतों के लोग परेशान

Tue, 11 Feb 2025 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 11 Feb 2025 06:55 AM IST
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

एक साल से खाली है पद, लोगों को 25 किलोमीटर दूर जाकर करवाना पड़ रहा उपचार

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद एक साल से रिक्त है। इस कारण हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों को स्वास्थ्य लाभ के लिए करीब 25 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर जाना पड़ रहा है।
33 पंचायतों के ग्रामीण भोरंज अस्पताल पर निर्भर हैं, लेकिन यहां पर हड्डी रोग विशेषज्ञ की सेवाएं नहीं मिल रही हैं। करीब एक साल पहले भोरंज अस्पताल से हड्डी रोग विशेषज्ञ का तबादला हुआ था। तब से इस अस्पताल में किसी भी अन्य विशेषज्ञ ने ज्वाइन नहीं किया है। अस्पताल प्रशासन मात्र उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत करवाकर इतिश्री कर रहा है। सिविल अस्पताल भोरंज में रोजाना करीब 450 ओपीडी रहती है। वहीं, मरीजों ने भी अस्पताल प्रशासन से हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद भरने की मांग की है।
विज्ञापन

-अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद काफी समय से रिक्त है। सरकार जल्द रिक्त पद को भरे, ताकि मरीजों को दिक्कतें न झेलनी पड़ें। -कर्णवीर

-हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों को मजबूरन हमीरपुर मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज करीब 25 किलोमीटर दूर पड़ता है। -विजय ठाकुर


कोट

-भोरंज अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही यहां पर हड्डी रोग विशेषज्ञ की सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ ललित कालिया, बीएमओ भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed