फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There is no case of manual scavenging in the district: DC

जिले में हाथ से मैला उठाने का कोई भी मामला नहीं : डीसी

Thu, 27 Jun 2024 07:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त अमरजीत सिंह ने की जिलास्तरीय समितियों की बैठक की अध्यक्षता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने वीरवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों से संबंधित तीन अलग-अलग जिलास्तरीय समितियों की बैठक की अध्यक्षता करके इन योजनाओं एवं अभियानों की समीक्षा की।


अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने इन वर्गों के मनरेगा कामगारों, इनके बच्चों की छात्रवृत्ति, रोजगार, विभिन्न आवास योजनाओं के तहत आवास निर्माण, स्वरोजगार एवं ऋण योजनाओं से संबंधित डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि वे जिला में आदर्श आचार संहिता की अवधि समाप्त होने के बाद अल्पसंख्यक वर्गों के लोगों से संबंधित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेें। इसके बाद उपायुक्त ने मानसिक मंदता, ऑटिज्म, सेरीब्रल पाल्सी और बहु-विकलांगता के शिकार व्यक्तियों के कल्याण के लिए बनाए गए राष्ट्रीय न्यास अधिनियम 1999 के अंतर्गत स्थानीय समिति की बैठक की अध्यक्षता भी की। उपायुक्त ने हाथ से मैला उठाने वाले सफाई कर्मचारियों के नियोजन प्रतिषेध एवं उनका पुनर्वास अधिनियम-2013 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता समिति एवं सर्वे समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार जिला में ऐसे सफाई कर्मचारियों का पता लगाने के लिए व्यापक सर्वे किया गया है। अभी तक जिला में हाथ से मैला उठाने का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। उपायुक्त ने जिला के चारों शहरी निकायों और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को सर्वे से संबंधित रिपोर्ट तुरंत प्रेषित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed