फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There is no bed facility in the Ayush Wellness Center built 20 years ago

Hamirpur (Himachal) News: 20 वर्ष पहले बने आयुष वेलनेस केंद्र में बिस्तर की सुविधा ही नहीं

Wed, 29 Nov 2023 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 29 Nov 2023 05:53 AM IST
विज्ञापन
There is no bed facility in the Ayush Wellness Center built 20 years ago
आयुष एंड हेल्थ वैलनेस सेंटर जोलसप्पड़ भवन।(संवाद)
रंगस (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आयुष एंड हेल्थ वेलनेस केंद्र जोलसप्पड़ में मरीजों को उपचार करवाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 20 वर्ष पूर्व बनकर तैयार हुए इस केंद्र में एक भी बिस्तर की सुविधा नहीं है। केंद्र में पंचकर्मा और अन्य चिकित्सक भी कार्यरत है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों में सोमादेवी, लाला उत्तम चंद, मान चंद, करतार सिंह व राजेश कुमार आदि ने कहा कि आयुष एंड हेल्थ वेलनेस केंद्र जोलसप्पड़ में प्रतिदिन 30 से 35 के बीच ओपीडी है। वर्ष 2002 के दौरान जोलसप्पड़ के किसान स्वर्गीय जाट निक्का राम केंद्र के निर्माण कार्य के लिए पांच कनाल निजी भूमि और पांच लाख रुपये की धनराशि आयुष विभाग के नाम की थी।
विज्ञापन




इस दौरान आयुष विभाग ने स्वास्थ्य केंद्र में 10 बिस्तर का अस्पताल खोलने का आश्वासन दिया था। मगर 20 वर्ष बीतने के बाद भी अभी तक जोलसप्पड़ में आयुष अस्पताल नहीं बन पाया है। उन्होंने कहा कि आयुष एंड हेल्थ वेलनेस सेंटर जोलसप्पड़ में चिकित्सा प्रभारी के लिए रात को ठहरने और पंचकर्मा की व्यवस्था भी है। मगर बिस्तर न होने से मरीजों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, जिला आयुष अधिकारी हमीरपुर डॉ. देशराज वर्मा ने कहा कि आयुष स्वास्थ्य केंद्र को अस्पताल बनाने के बारे में यदि क्षेत्र वासियों की ओर से कोई मांग पत्र विभाग को प्राप्त होता है तो इसे अति शीघ्र प्रदेश सरकार के ध्यानार्थ लाया जाएगा। आयुष स्वास्थ्य केंद्र जोलसप्पड़ के नाम प्रदेश स्तर पर सबसे ज्यादा और अस्पताल के लिए पर्याप्त भूमि भी है। उस समय का दान में दी हुई धन राशि भी ब्याज सहित अमानत के तौर पर विभाग के पास जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed