फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There is a risk of accidents due to the absence of a lid on the septic tank

Hamirpur (Himachal) News: सेप्टिक टैंक पर ढक्कन न होने से हादसों का खतरा

Wed, 23 Jul 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 23 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
There is a risk of accidents due to the absence of a lid on the septic tank
निर्माणाधीन हेलीपैड के समीप सेप्टिक टैंक पर नहीं है ढक्कन। संवाद
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत ब्यास नदी के किनारे निर्माणाधीन हेलीपैड के समीप सेप्टिक टैंक पर ढक्कन नहीं हैं। इससे यहां पर हादसों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

कोहला में हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है। यहीं पर सेप्टिक टैंक बनाया गया है। इसके ढक्कन खुले हैं। सुबह और शाम को प्रवासी लोगों के बच्चों के साथ-साथ अन्य बच्चे भी यहां पर खेलते हैं। सेप्टिक टैंक के ढक्कन नहीं होने के कारण दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन

इसके अलावा छोटे जानवर भी इसमें गिर सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से सेप्टिक टैंक पर ढक्कन लगाने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र जुगलानी ने बताया कि समस्या ध्यान में हैं। उन्होंने बताया कि सेप्टिक टैंक पर ढक्कन लगाने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों की समस्या का जल्द ही समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स

हेलीपैड का लैंडिंग बेस का कार्य पूरा

निर्माणाधीन हेलीपैड में लैंडिंग बेस का कार्य पूरा हो गया है। एक वर्ष पूर्व नादौन के औद्योगिक क्षेत्र कोहला में हेलीपैड बनाने के लिए तीन करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वीआईपी मूवमेंट में असुविधा नहीं होगी। आपातकालीन स्थिति में इस हेलीपैड का उचित उपयोग होगा। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र जुगलानी ने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed