{"_id":"66f957ec6a4e856e920bcd2b","slug":"there-are-cracks-at-many-places-in-the-overhead-drinking-water-tank-built-20-years-ago-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-137195-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 20 वर्ष पूर्व बने ओवरहेड पेयजल टैंक में जगह-जगह पड़ी हैं दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 20 वर्ष पूर्व बने ओवरहेड पेयजल टैंक में जगह-जगह पड़ी हैं दरारें
विज्ञापन
मैहरे बाजार में ओवरहेड पेयजल टैंक खस्ताहाल
जर्जर टैंक के गिरने से घटित हो सकती है बड़ी दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के मुख्यालय में स्थित मैहरे बाजार में ओवरहेड पेयजल टैंक की हालत बदहाल बनी हुई है। 20 वर्ष पूर्व बने 75 हजार लीटर क्षमता वाले इस टैंक में जगह-जगह दरारें पड़ी हुई हैं। इससे हादसों का खतरा बना हुआ है लेकिन विभागीय अधिकारी मूक दर्शक बने हुए हैं। जर्जर टैंक का निर्माण 20 वर्ष पूर्व मैहरे और आसपास के गांवों को पेयजल आपूर्ति देने के लिए किया गया था लेकिन समय पर मरम्मत न होने से वर्तमान में टैंक और सीढि़यों की हालत जर्जर हो चुकी है, जो गिरने के कगार पर है। लोग कई बार टैंक को गिराने की मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई हैं।
स्थानीय लोगों हेमराज, अनूप जसवाल, राकेश, रमन, सुनैना, कपिल देव, सुरेंद्र राणा आदि ने कहा कि बाजार के साथ स्थित टैंक जर्जर हालत में है। टैंक गिरने के कगार पर है। टैंक रिहायशी क्षेत्र में स्थित है। टैंक के आसपास प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग गुजरते हैं। ऐसे में टैंक के गिरने से कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस टैंक के अतिरिक्त जल शक्ति विभाग की ओर से 35 लाख रुपये का बजट खर्च करके नए टैंक का निर्माण करवाया गया है ताकि जर्जर टैंक से सप्लाई को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सके। लेकिन, जर्जर टैंक को डिस्मेंटल नहीं किया जा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से समस्या का समाधान करने और टैंक को डिस्मेंटल करने की मांग की है।
ब्यान:
जल शक्ति विभाग बड़सर के अधिशाषी अभियंता देवराज चौहान ने कहा कि टैंक 20 वर्ष पूर्व बना है और अब इसकी हालत इतनी दुरुस्त नहीं है। इसकी जगह विभाग ने नया टैंक बनाया है, जिसे कनेक्शन देकर शुरू कर दिया गया है। पुराने टैंक को जल्द ही गिराने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।