फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The young man was about to jump into the Beas by saying evict me, the police saved

Hamirpur (Himachal) News: मुझे बेदखल कर दो कह कर ब्यास में कूदने वाला था युवक, पुलिस ने बचाया

Fri, 24 Mar 2023 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। अपने ही परिवार से खुद को बेदखल करवाने की जिद पर अड़ा एक युवक नादौन में ब्यास नदी किनारे आत्महत्या करने के लिए पहुंच गया। जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों की सूचना पर युवक को पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बड़ी मुश्किल से बचाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत लाहड़ कोटलु पंचायत निवासी 28 वर्षीय युवक नशे के गर्त में फंसकर कुछ दिनों से अपने परिजनों और पंचायत प्रतिनिधियों पर उसे उसके घर से बेदखल करवाने के लिए दबाव बना रहा था। इसी जिद में शुक्रवार शाम वह घर में झगड़ा करने लगा और कहने लगा कि यदि उसे बेदखल नहीं किया जाता है तो वह आत्महत्या कर लेगा। यह कहते ही वह घर से भाग गया और नादौन शहर के पतन बाजार तक पहुंच गया। जहां से ब्यास नदी की ओर भागने लगा। परंतु जब वह घर से भागा तो परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना नादौन पुलिस को दे दी थी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी नरेश कुमार अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अन्य पुलिस कर्मियों की सहायता से युवक को दबोच लिया। कुछ समय बाद ही युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस सबको थाना ले गई। इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed