{"_id":"663b6646c6c1b70e4d04764c","slug":"the-wrongly-laid-slabs-were-broken-but-the-city-residents-are-not-satisfied-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-127182-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गलत तरीके से डलवाए स्लैब तुड़वाए पर शहरवासी संतुष्ट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गलत तरीके से डलवाए स्लैब तुड़वाए पर शहरवासी संतुष्ट नहीं
विज्ञापन
वार्ड चार में नालियों पर स्लैब डालने के कार्य पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों ने डीसी और विभाग के निदेशक को सौंपी शिकायत
लिखित शिकायत से कार्रवाई की मांग, निरीक्षण के बाद नहीं रुका बेतरतीब कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड चार में गलियों पर स्लैब डालने के कार्य पर शहरवासियों ने सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत शहरी विकास विभाग के निदेशक, डीसी हमीरपुर, ईओ हमीरपुर को लिखित तौर पर दी है। मामले में शिकायत मिलने के बाद नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने मौके का निरीक्षण कर बेतरतीब ढंग से किए जा रहे निर्माण कार्य को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने नालियों पर गलत तरीके से डलवाए गए स्लैब को तुड़वा दिया है। जबकि, शिकायतकर्ताओं का कहना है कि शिकायत के बावजूद निर्माण कार्य में कोई सुधार नहीं किया गया है। बाल स्कूल से लेकर तहसील कार्यालय तक गंदा पानी इस वार्ड की नालियों से गुजरता है लेकिन यहां पर नालियों में आठ इंच की पाइपें डाली जा रही हैं। नालियाें में कचरा भी पानी के साथ बहता है। ऐसे में पाइप में इस कचरे की फंसने से पानी का बहाव भी रुक सकता है। लोगों का कहना है कि नालियों में पड़े कचरे से गलियाें में बदबू रहती है। चैंबर बंद पड़े रहते हैं और बड़ी-छोटी नालियां बनाते समय विशेषज्ञों की कोई सलाह नहीं ली जा रही है। शिकायतकर्ता पीसी भाटिया, नीलम, ओमप्यारी ने कहा कि पेयजल सप्लाई के पाइप भी इन नालियों से होकर गुजर रहे हैं। यहां न ही सरिया लगाया जा रहा है और न ही स्लैब डालने के लिए इसे समतल करने का कार्य किया जा रहा है। पेयजल सप्लाई के पाइपों पर सीधा स्लैब डाला जा रहा है।
कोट
कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने कहा कि मौके पर गए थे। वहां पर कनिष्ठ अभियंता की देखरेख में कार्य किया जा रहा है। बाद में टेंडर लगाकर यहां पर बड़ा पाइप डाल दिया जाएगा।