{"_id":"61213ae78ebc3e79f17d9986","slug":"the-woman-had-to-get-the-goods-by-courier-expensive-one-and-a-half-lakhs-cheated-hamirpur-hp-news-sml381172792","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को कुरियर से सामान मंगवाना पड़ा महंगा, डेढ़ लाख की हुई ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को कुरियर से सामान मंगवाना पड़ा महंगा, डेढ़ लाख की हुई ठगी
विज्ञापन
The woman had to get the goods by courier expensive, one and a half lakhs cheated
हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के तहत पड़ते कोटला गांव की महिला को एक ऑनलाइन साइट से कपड़े मंगवाना महंगा पड़ गया। शातिरों ने महिला से 1.59 लाख की ठगी कर ली है। ठगी का शिकार होने के बाद महिला ने शुक्रवार को पुलिस थाना बड़सर में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
मोनिका शर्मा पत्नी प्रवीण कुमार ने 13 अगस्त को एक ऑनलाइन साइट से कपड़े मंगवाए थे। मनपसंद कपड़े न आने पर जब महिला ने उस ऑनलाइन साइट के टोल फ्री नंबर पर कॉल की तो वहां से महिला के पैसे रिफंड करने के लिए बैंक डिटेल मांगी गई। महिला ने अपनी बैंक डिटेल साझा की तो 13 अगस्त को उसके खाते से 24,998 रुपये उड़ गए। इसके बाद शातिरों ने महिला के खाते से कुल एक लाख 59 हजार 970 रुपये उड़ा लिए।
महिला ने जब अपने खाते से इस रकम को गायब पाया तो 14 अगस्त को पुलिस थाना बड़सर में इसकी शिकायत दी। यहां से महिला को साइबर क्राइम में शिकायत करने को कहा गया। वहीं, साइबर क्राइम विभाग से महिला को पुलिस थाने में एफआईआर करवाने को कहा गया। जिस पर महिला के परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उधर, थाना प्रभारी बड़सर मस्त राम नायक ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।