फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The vision of the third eye is weak

Hamirpur (Himachal) News: तीसरी आंख की 'नजर' कमजोर, स्कूल के मैदान में हुड़दंगी हावी

Wed, 24 Apr 2024 03:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 24 Apr 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
The vision of the third eye is weak
बाल स्कूल हमीरपुर के खेल मैदान में शरारती तत्वों ने फाड़े पोस्टर। संवाद
हमीरपुर। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर के खेल मैदान में हुड़दंगी बेखौफ होकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है, यहां स्थापित तीसरी आंख की 'नजर' कमजोर है, जिससे सीसीटीवी कैमरों के पहरे पर हुड़दंगी हावी पड़ रहे हैं। हुड़दंगियों पर कार्रवाई करने बजाय विभाग सीसीटीवी कैमरों की नजर को धुंधला बताने का तर्क दे रहा है।
विज्ञापन

मैदान के चारों ओर दीवारों पर खेल विभाग की ओर से लगाए गए महान हस्तियों के पोस्टरों को शरारती तत्व निडर होकर फाड़ रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों के साथ प्रशासन भी मूक दर्शक बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए लगाई गई वस्तुओं को भी शरारती तत्व एक-एक करके नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे मैदान की सुंदरता पर भी ग्रहण लग रहा है।
विज्ञापन

खेल विभाग हमीरपुर ने आठ माह पूर्व 88 हजार रुपये की लागत से खेल मैदान में महान खेल हस्तियों सहित प्राचीन धरोहरों के पोस्टर लगाए थे, ताकि खेल मैदान में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी उनसे प्रेरणा ले सकें। मगर शरारती तत्व उन्हें ही नुकसान पहुंच रहा है। पूर्व में शरारती तत्वों ने खेल मैदान के चारों ओर लगी रेलिंग को जगह-जगह से तोड़ दिया था। अब मैदान की सुरक्षा दीवारों पर लगे पोस्टरों को फाड़कर फेंक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से मैदान की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हुए हैं, लेकिन कैमरों की मौजूदगी में भी शरारती तत्व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शहरवासियों अमन, अश्ववनी, राकेश, मुनीष, कांता, कंचन, जया राणा आदि ने कहा कि विभागीय अधिकारियों के साथ प्रशासन की लापरवाही के कारण मैदान में शरारती तत्व लगातार सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कार्रवाई न होने के कारण शरारती तत्वों के हौसले बुलंद हैं।


जिला खेल अधिकारी विवेक वर्मा ने कहा कि खेल मैदान का निरीक्षण किया जाएगा। जो मैदान की सुंदरता को नुकसान पहुंचाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से खेल मैदान को साफ-सुथरा रखने की अपील की है। वहीं, सीसीटीवी कैमरों के आधार पर कार्रवाई करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कैमरे की फुटेज धुंधली है।

बाल स्कूल हमीरपुर के खेल मैदान में शरारती तत्वों ने फाड़े पोस्टर। संवाद

बाल स्कूल हमीरपुर के खेल मैदान में शरारती तत्वों ने फाड़े पोस्टर। संवाद

बाल स्कूल हमीरपुर के खेल मैदान में शरारती तत्वों ने फाड़े पोस्टर। संवाद

बाल स्कूल हमीरपुर के खेल मैदान में शरारती तत्वों ने फाड़े पोस्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed