{"_id":"66965d2fcec76a913607943d","slug":"the-vacant-post-of-sanitary-inspector-has-not-been-filled-for-26-years-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-131586-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 26 साल से नहीं भरा रिक्त सेनेटरी इंस्पेक्टर का पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 26 साल से नहीं भरा रिक्त सेनेटरी इंस्पेक्टर का पद
विज्ञापन
शहर में सफाई व्यवस्था की जांच करते हैं सेनेटरी इंस्पेक्टर और सुपरवाइजर
निरीक्षण न होने सेे शहर की सफाई व्यवस्था में गिरी है रैंकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। शहर में साफ-सफाई को लेकर होने वाले निरीक्षण के लिए नगर परिषद हमीरपुर के पास सेनेटरी इंस्पेक्टर और सुपरवाइजर ही नहीं है। 1998 से दोनों ही पद रिक्त हैं। इससे शहर में साफ-सफाई को लेकर निरीक्षण नहीं हो पा रहा है। इससे शहर में सफाई व्यवस्था चरमरार्ई हुई है जो शहर की सुंदरता को ग्रहण लगा रही है। शहरी विभाग की ओर से जारी स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 की रिपोर्ट में नगर परिषद को इस वर्ष सात पायदान पीछे अंक मिले हैं लेकिन अभी तक रिक्त पद को भरने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इससे आगामी समय में शहर का स्वच्छता रैंक गिरने का खतरा बना हुआ है।
स्वच्छता सर्वेक्षण में शहरी विभाग की ओर से शहर के 11 वार्डों में सड़कें, सीवरेज, पानी और सफाई व्यवस्था आदि की जांच की जाती है। इसके लिए कार्यालय में सेनेटरी इंस्पेक्टर और सुपरवाइजर का होना आवश्यक है। लोगों अश्वनी कुमार, हेमराज, अरुण कुमार, नीलम कुमारी, माया देवी, राजेश कुमार, राजीव आदि ने कहा कि वर्तमान में शहर के 11 वार्डों में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए कोई भी सेनेटरी इंस्पेक्टर और सुपरवाइजर नहीं है, जो शहर के सभी वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था की जांच कर सके। सेनेटरी इंस्पेक्टर और सुपरवाइजर समय-समय पर बाजार सहित वार्डों में जाकर लोगों को साफ-सफाई के बारे में जागरूक करते हैं ताकि शहर में सफाई व्यवस्था को नियमित किया जा सके। लेकिन, नगर परिषद कार्यालय हमीरपुर में सेनेटरी इंस्पेक्टर और सुपरवाइजर दोनों पद 26 वर्षों से रिक्त हैं। ऐसे में शहर में व्यवस्था राम भरोसे है। उन्होंने नगर परिषद में रिक्त पद को भरने की मांग की है। इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि रिक्त पद के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आगामी समय में साफ-सफाई को लेकर निरीक्षण किया जाएगा ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर परिषद हमीरपुर की रैंकिंग को सुधारा जा सके।