{"_id":"695825d763476b9e310d7b07","slug":"the-trend-of-kite-flying-is-increasing-among-the-youth-due-to-makar-sankranti-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-178918-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मकर संक्रांति को लेकर युवाओं में \nबढ़ने लगा पतंगबाजी का रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मकर संक्रांति को लेकर युवाओं में बढ़ने लगा पतंगबाजी का रुझान
Sat, 03 Jan 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
राजेंद्र शामा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग उड़ाना शुभ माना गया है। अब धीरे-धीरे हमीरपुर में भी मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाना प्रचलन बढ़ गया है। हमीरपुर में युवाओं में पतंगों की खरीद को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
हमीरपुर के बाजार में पतंग 20 से 50 रुपये तक बिक रही है। हमीरपुर जिले में युवाओं विशेषकर किशोरों में पतंग उड़ाने का शौक बढ़ा है। पहले कुछ युवा ही पतंग उड़ाने में दिलचस्पी दिखाते थे, लेकिन अब रुझान बढ़ता जा रहा है। युवाओं में अलग-अलग डिजाइन की पतंग को लेकर रुचि बढ़ी है।
हालांकि, कुछ हादसों के बाद अब लोगों में चीन की डोर का रुझान कम हुआ है व लोग स्वदेशी डोर को अधिक पसंद कर रहे हैं। अभी मकर संक्रांति को दस दिन शेष है, लेकिन युवा अभी से पतंग उड़ाने का आनंद ले रहे हैं। दुकानदारों की मानें तो स्कूल के बच्चे पतंगों की अधिक खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
मान्यता है कि मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने से भाग्योदय होता है। इस दौरान युवा एक-दूसरे की पतंग को काटने के लिए शर्त भी लगाते हैं। पहले यह रिवाज केवल गांव तक सीमित था, लेकिन अब शहर में भी यह प्रचलन बढ़ता जा रहा है। दुकानाें पर पतंग के खरीदार पहुंच रहे हैं।