फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The title of overall winner goes to Himachal

Hamirpur (Himachal) News: ओवरऑल विजेता का खिताब हिमाचल के नाम

Fri, 08 Aug 2025 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
जेएनवी डुंगरी में तीन राज्यों की वॉलीबाल प्रतियोगिता वीरवार को संपन्न
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने किया समापन, टीमों को किया पुरस्कृत

संवाद न्यूज एजेंसी

भरेड़ी (हमीरपुर)। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में तीन दिवसीय संभाग स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन वीरवार को हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर रहे। एसएचओ भोरंज प्रशांत ठाकुर ने भी मौजूद रहे। विद्यालय के प्राचार्य विक्रम कुमार ने अतिथियों का शाॅल और टोपी पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिता में चंडीगढ़ संभाग के पांच संकुल जम्मू-कश्मीर एक और दो, पंजाब एक और दो, हिमाचल प्रदेश संकुल ने भाग लिया।


छात्र श्रेणी में अंडर-14 विजेता जम्मू-कश्मीर-1, उपविजेता हिमाचल प्रदेश, अंडर-17 में विजेता जम्मू-कश्मीर-1, उपविजेता हिमाचल प्रदेश, अंडर-19 में विजेता पंजाब-2, उपविजेता जम्मू-कश्मीर-2, छात्रा श्रेणी में अंडर-14 में विजेता जम्मू-कश्मीर-1, उपविजेता हिमाचल प्रदेश, अंडर-17 में विजेता जम्मू-कश्मीर-2, उपविजेता हिमाचल प्रदेश, अंडर-19 में विजेता हिमाचल प्रदेश और उपविजेता पंजाब-2 की टीम रही। ओवरऑल ट्रॉफी हिमाचल प्रदेश क्लस्टर के नाम रही। प्रतियोगिता के मैच रेफरी के रूप में चमन लाल, विनोद कुमार, कश्मीर चंद, जयमल एवं विवेक शर्मा ने सेवाएं दी। आयोजन में पीईटी एसएस राणा, राम रोशनी तथा बिलासपुर नवोदय विद्यालय के निर्मल कुमार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समन्वयक एवं मंच संचालक वीरेंद्र सैनी रहे। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि भगत सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों को खेल को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर शिक्षक वर्ग से सुभाष चंद, सुरेंद्र राणा, पूजा, जगदीश, विनोद और बेली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed