फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The team that went to collect the Corona sample in Diyotsid returned

दियोटसिद्ध में कोरोना सैम्पल लेने गई टीम लौटी बैरंग

Fri, 09 Apr 2021 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के स्थानीय दुकानदारों के सैंपल लेने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम को शुक्रवार को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं की भारी आमद के चलते प्रशासन ने यहां के दुकानदारों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने के निर्देश दिए थे, लेकिन स्थानीय दुकानदार प्रशासन की इस मुहिम में सहयोग नहीं कर रहे। उपमंडल बड़सर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। संक्रमण के मामलों को ट्रेस करने के लिए लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं।
विभाग के लगातार आग्रह के बावजूद कई लोग सैंपल देने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। दियोटसिद्ध में प्रशासन के साथ मीटिंग के बाद गई विभाग की टीम बिना कोई सैंपल लिए बैरंग लौट आई है।
विज्ञापन

दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं की बढ़ती तादाद को देखते हुए विभाग की ओर से सभी दुकानदारों के सैंपल लिए जाने थे। इसके लिए बाकायदा पहले मीटिंग की गई और सूचना भी से दी गई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम 2 घंटे तक इंतजार में बैठी रही, लेकिन कोई भी व्यापारी सैंपल देने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमओ बड़सर डॉ. नरेश शर्मा के अनुसार दियोटसिद्ध में व्यापारियों के सहयोग न करने से सैंपलिंग नहीं हो पाई है, जबकि वहां उनके टेस्ट जरूरी हैं। जल्द ही प्रशासन के सहयोग से उनके सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed