{"_id":"695037de2010c9d9800320e2","slug":"the-students-performed-brilliantly-and-received-applause-for-their-dance-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-178282-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों ने झमाकड़ा और नाटी पर बटोरी तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों ने झमाकड़ा और नाटी पर बटोरी तालियां
Sun, 28 Dec 2025 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
हिम गुरुकुल पब्लिक स्कूल लदरौर में कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए छात्राएं। स्रोत : जागरूक पाठक
लदरौर (हमीरपुर)। हिम गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर का 21वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा ने शिरकत की।
कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति के गीतों और परंपरागत नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने कांगड़ा का झमाकड़ा, भंगड़ा, राजस्थान का लोक नृत्य और नाटियों सहित कई कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने की। विद्यालय के प्रधानाचार्य निशा सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। राजेश ठाकुर ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि शशिपाल शर्मा ने कहा कि सफलता निरंतर प्रयास से मिलती है। चींटी भी दीवार पर चढ़ती है, गिरती है फिर चढ़ती है, फिर गिरती है, लेकिन वह हिम्मत नहीं हारती।
विज्ञापन
ऐसे में हमें भी निरंतर प्रयास करने चाहिएं। इस दौरान सभी कक्षाओं के मेधावी बच्चों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस अवसर पर लाल सिंह, डीआर वर्मा, प्रीतम सिंह, सतीश ठाकुर, कमलेश कुमार, केडी शर्मा, राकेश कुमार, शिल्पा देवी, कश्मीर सिंह चौहान, देव राज रणौत व अभिभावक उपस्थित रहे।