{"_id":"691388a7a7623f9f1a09f83a","slug":"the-strong-steps-of-the-daughters-on-the-atomic-track-brought-medals-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-173096-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अणु ट्रैक पर बेटियों के मजबूत कदमों से मेडलों की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अणु ट्रैक पर बेटियों के मजबूत कदमों से मेडलों की गूंज
Wed, 12 Nov 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
मनीता को सम्मानित करते राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे नरेंद्र अत्री। जागरूक पाठक।
हमीरपुर। सिंथेटिक ट्रैक अणु में बेटियों के मजबूत कदमों और इरादों से मेडलों की गूंज उनकी नई पहचान बनी है। कबाड़ बीनने वाली बस्ती की बेटियां अगर खेलों में नाम कमाएं तो खेल प्रेमियों का सीना चौड़ा होना लाजिमी है।
कुछ ऐसा ही कर दिखाया है कि हमीरपुर की बेटी मनीता ने। हाल ही धर्मशाला में आयोजित अंडर-14 स्कूली स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बंगाली बस्ती की मनीता ने 400 मीटर और 4 गुणा 100 मीटर रिले में दो स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे हमीरपुर जिले का मान बढ़ाया है।
वहीं, जिला की सबसे तेज अंडर-14 धाविका शबनम ने भी अपनी गति से सबका ध्यान खींचा है। मनीता के पिता रिखू राम कबाड़ बीनकर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। मनीता चौकी जम्बाला के सरकारी स्कूल में नौंवी कक्षा की छात्रा हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता और भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र अत्री ने दोनों बालिकाओं को उनके घर जाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की सोच और उनकी देन सिंथेटिक ट्रैक अणु पूरे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश-विदेश में खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा बन गया है। यह सिंथेटिक ट्रैक और इंडोर स्टेडियम न केवल प्रशिक्षण का केंद्र बने हैं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक भी हैं।
जिस बस्ती की महिलाएं कभी मेहनत-मजदूरी और कबाड़ बीनकर गुजारा करती थीं, अब वहीं की बेटियां खेल मैदानों में मेहनत कर स्वर्ण पदक जीत रही हैं। इस ट्रैक से निखर कर ही जिला की दुर्गम पंचायत ऊटपुर की मनीषा ने भी हाल ही में दक्षिण एशियाई खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है। संवाद