फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The second accused in the charas case was arrested from Naidun

Hamirpur (Himachal) News: चरस मामले में दूसरा आरोपी नादौन से काबू

Tue, 29 Jul 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 29 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत 221 ग्राम चरस के मामले में बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर पुलिस ने एक अन्य आरोपी को नादौन से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनोज कुमार उर्फ मिंटू गांव हरसौर, तहसील ज्वालामुखी जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों के ड्रग टेस्ट करवाए गए हैं। इनमें वे पॉजिटिव पाए गए हैं। 23 जुलाई को पुलिस ने गगाल गांव में बाइक चालक विशेष कुमार निवासी बेला गांव से 221 ग्राम चरस बरामद की थी। पुलिस रिमांड में आरोपी विशेष ने बताया कि वह मनोज कुमार के साथ हमीरपुर, घुमारवी और नादौन में चरस का लेनदेन करते हैं। दोनों ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन

कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड दी है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी और बारीकी से जांच करेगी। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि 221 ग्राम चरस के मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दोनों का ड्रग टेस्ट करवाया गया है। इसमें वह पॉजिटिव पाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed