फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The school administration put a lock on the main gate

स्कूल प्रशासन ने मुख्य गेट पर लगाया ताला

Thu, 10 Jun 2021 07:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के खेल मैदान के भीतर अब वाहनों की पार्किंग नहीं होगी। स्कूल प्रशासन ने खेल मैदान के मुख्य गेट पर वीरवार को ताला जड़ दिया है। इसके साथ ही जबरन स्कूल मैदान के भीतर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 10 जून के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद स्कूल प्रशासन हरकत में आया और मुख्य गेट के टूटे हुए हिस्से को दुरुस्त करवाया गया। स्थानीय लोगों अनूप पराशर, अणु कलां पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेंद्र मिन्हास, प्रदीप सिंह, ओम प्रकाश शर्मा और खिलाड़ियों विजय शर्मा, प्रदीप कुमार, राहुल, विपिन, आशुतोष शर्मा तथा अन्य ने स्कूल के खेल मैदान के भीतर वाहनों की पार्किंग का मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन

इन लोगों ने बताया कि स्कूल मैदान में अकसर स्थानीय लोगों के वाहन खड़े रहते हैं। इससे मैदान में खेलने वाले व प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर क्रिकेट और हॉकी के मैच के दौरान गेंद वाहनों के शीशे से टकराने का भय बना रहता है। कई बार वाहन चालकों को इस बारे में कहा भी था, लेकिन वह गाड़ियां खड़ा करने से गुरेज नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रावमापा बाल हमीरपुर की प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने कहा कि मुख्य गेट के क्षतिग्रस्त होने के चलते वह बंद नहीं होता था, जिस वजह से कुछ लोग वाहनों को मैदान के भीतर खड़े कर रहे थे। लेकिन, वीरवार को गेट को ठीक करवाकर ताला लगवा दिया गया है। अब अगर किसी व्यक्ति ने वाहन मैदान के भीतर खड़ा किया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed