फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The roads and squares of Avahdevi town will be rejuvenated.

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी कस्बे की सड़कों और चौकों का होगा कायाकल्प

Wed, 07 Jan 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 07 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The roads and squares of Avahdevi town will be rejuvenated.
भोरंज विधायक अवाहदेवी में जनसमस्याएं सुनते हुए। संवाद
अवाहदेवी (हमीरपुर)। विस क्षेत्र भोरंज के विधायक ने मंगलवार को अवाहदेवी कस्बे की सड़कों और चौकों का कायाकल्प करने के लिए निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य 2.37 करोड़ रुपये की लागत से होंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक सुरेश कुमार ने जनसमस्याएं भी सुनीं। कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुमन भारती भी कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल रहे। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि अवाहदेवी कस्बा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण केंद्र है और लंबे समय से यहां बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन

अब इस परियोजना के अंतर्गत कस्बे की आंतरिक सड़कों का सुधार, चौकों का सौंदर्यीकरण, आधुनिक स्ट्रीट लाइटों की स्थापना, नालियों का निर्माण, फुटपाथों का विकास सहित अन्य आवश्यक कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों के पूर्ण होने से न केवल यातायात व्यवस्था सुगम होगी, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता और नागरिक सुविधाओं में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण सामग्री से तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन भारती ने भी इस मौके पर लोगों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि जिले में कांग्रेस के कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को मुख्यमंत्री सुक्खू की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस शिलान्यास समारोह में बमसन के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed