{"_id":"6956cd04b17a7ee6ab00cc0e","slug":"the-road-from-animal-hospital-bharedi-to-amroh-via-fakduhi-will-be-improved-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-178775-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पशु अस्पताल भरेड़ी से अमरोह वाया फकडुही सड़क का होगा सुधारीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पशु अस्पताल भरेड़ी से अमरोह वाया फकडुही सड़क का होगा सुधारीकरण
Fri, 02 Jan 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
भरेड़ी से अमरोह वाया फकडुही सड़क खस्ताहाल। संवाद
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का जीर्णोद्धार कार्य शुरू हो गया है। इसके तहत पशु अस्पताल भरेड़ी से अमरोह वाया फकडुही सड़क का भी जीर्णोद्धार कार्य करवाया जाएगा।
इस कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जीर्णोद्धार कार्य पर 30 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। कार्य को पूरा करने के लिए आठ माह का समय निर्धारित किया गया है। सड़क की खराब दशा को सुधारने के लिए 300 मीटर क्षेत्र को कंक्रीट से पक्का किया जाएगा, जिससे सड़क से बजरी उखड़ने की समस्या का स्थाई हल होगा।
इसी तरह 200 मीटर क्षेत्र पर सीमेंट के पेवर ब्लॉक लगाने के लिए स्पॉट को चिन्हित गया है। इससे सड़क पर बारिश पानी जमा नहीं होगा। वहीं, भरेड़ी से अमरोह वाया जड़ोह सड़क पर कहीं भी वर्षाशालिका की सुविधा नहीं है। ऐसे में बारिश व धूप से बचने के लिए लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। समस्या के स्थाई हल के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला जड़ोह के नजदीक पांच लाख रुपये से वर्षाशालिका का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में हनोह पंचायत प्रधान बोहरा राम और उपप्रधान संदेश कुमार ने सड़क के सुधार और वर्षाशालिका के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने पर विधायक सुरेश कुमार का आभार प्रकट किया है।
कोट
अनुभाग में सड़कों के सुधारीकरण का कार्य तेजी से चला हुआ है। पशु अस्पताल भरेड़ी से अमरोह वाया फकडुही सड़क सीमेंट, कंक्रीट व पेवर ब्लॉक से ठीक की जाएगी। पूरे कार्य पर 30 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। -प्रवीण कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग, अनुभाग भरेड़ी
फोटो- भरेड़ी से अमरोह वाया फकडुही सड़क खस्ताहाल। संवाद