फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The risk of limb limp increased in winter, four patients admitted in Medical College Hamirpur

सर्दियों में अधरंग का खतरा बढ़ा, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चार मरीज भर्ती

Mon, 27 Dec 2021 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
The risk of limb limp increased in winter, four patients admitted in Medical College Hamirpur
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के पुरुष मेडिकल वार्ड में उपचाराधीन मरीज। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। सर्दियों के मौसम में वायरल फीवर से तो जिले के लोगों को आराम मिल गया है, लेकिन अब अधरंग क खतरा बढ़ गया है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अधरंग से पीड़ित चार मरीज भर्ती हैं। इनमें से तीन पुरुष और एक महिला शामिल है। वहीं, अस्पताल में स्ट्रोक के रोजाना औसतन चार मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। सर्दियों में खून के थक्के जमना शुरू हो जाते हैं, इस कारण उच्च रक्तचाप वाले मरीजों को आघात यानी अधरंग का खतरा अधिक बढ़ जाता है। चिकित्सकों ने लोगों से समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच करवाने और संतुलित व पौष्टिक भोजन लेने के साथ-साथ रोजाना व्यायाम करने की अपील की है।
विज्ञापन

रविवार को भी अपने पिता को लेकर आई मनसाई क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उनके पिता को उच्च रक्तचाप की शिकायत थी। अचानक ही उन्होंने बोलना बंद कर दिया और उनके शरीर का एक हिस्सा सुन्न पड़ गया। इसके बाद अस्पताल पहुंचाया है, जहां चिकित्सकों ने उपचार तो किया है, लेकिन अभी भी पिता को सुनने व बोलने में परेशानी हो रही है। सर्दियों में खासकर 60 से ज्यादा उम्र के लोगों में इसका खतरा बढ़ जाता है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के एमएस डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि सर्दियों में स्ट्रोक के मरीज बढ़ जाते हैं। लोग समय पर बीपी की जांच करवाएं और लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन

क्या हैं लक्षण-
मुंह लटकना, चेहरा शिथिल पड़ना, बाजू कमजोर होना, बोलने या समझने में कठिनाई, शरीर का एक हिस्सा सुन्न होना, एक या दोनों आंखों से दिखाई न देना।
उच्च रक्तचाप के मरीज रखें अपना ध्यान: डॉ. अनुराग
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अनुराग का कहना है कि अधरंग के मरीज सर्दियों में बढ़ जाते हैं। ऐसे में उच्च रक्तचाप के मरीजों को अपने खानपान का उचित ध्यान रखना चाहिए। दवाई तय समय पर लेनी चाहिए एवं संतुलित और पौष्टिक भोजन खाना चाहिए। रोजाना व्यायाम करना चाहिए व अधरंग के लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed