फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The purpose of Women's Day is to provide equal rights in the society:

समाज में बराबरी का हक दिलाना में महिला दिवस का मकसद :

Fri, 08 Mar 2024 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस:
विज्ञापन

जिलाभर में धूमधाम से आयोजित किया महिला दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिलाभर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। पंचायत से लेकर शहर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रमाबाई महिला मंडल रुपवाल की ओर से ग्राम पंचायत दगड़ी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पंचायत सदस्यों के साथ महिला मंडल की महिलाओं ने भाग लिया। पंचायत सचिव जसवंत सिंह, महिला मंडल प्रधान वंदना देवी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। कहा कि महिला दिवस को मनाने का उद्देश्य महिलाओं को समाज में बराबरी का हक दिलाना है। स्वास्थ्य से लेकर घर, ऑफिस, कार्यस्थल पर उनके साथ पूरी बराबरी का व्यवहार हो, यह तय करना है। इस मौके पर वंदना, रमना, रेखा, निशा, आशा, सुषमा, माया, कुसुमलता, इंदुबाला आदि महिलाएं शामिल रहीं। सावित्रीबाई फूले महिला मंडल रविनगर (बटराण) की कार्यकारिणी ने महिला दिवस कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया। कार्यक्रम में गांव की सभी महिलाओं ने भाग लिया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत लंबलू में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पंचायत कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। पंचायत प्रधान करतार सिंह चौहान ने पंचायत सदस्यों और वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed