फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The Public Works Department stopped the work for digging the road without permission.

Hamirpur (Himachal) News: बिना अनुमति सड़क की खोदाई करने पर लोक निर्माण विभाग ने रुकवाया काम

Sun, 30 Nov 2025 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 30 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The Public Works Department stopped the work for digging the road without permission.
सुजानपुर से संधोल सड़क पर जल शक्ति विभाग द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई। जागरूक पाठ
सुजानपुर (हमीरपुर)। पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए बिना अनुमति खोदी सड़क को लेकर दो विभाग आमने-सामने आ गए हैं। नियमों से परे सड़क खोदने का संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को दो टूक शब्दो में बिना अनुमति काम को तत्कालीन प्रभाव से बंद करने और अनुमति के साथ काम करने की नसीहत दे डाली है।
विज्ञापन

वहीं, लोक निर्माण विभाग ने पुलिस को भी शिकायत पत्र लिखकर मामले को और गंभीर बना दिया है। सुजानपुर-पलाही-संधोल मुख्य सड़क को खुलवाने का कार्य जहां जोरों से चला हुआ है और जल शक्ति विभाग द्वारा बिना अनुमति से सड़क में की जा रही खुदाई को लेकर लोक निर्माण विभाग तल्ख हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने बिना अनुमति से हो रहे कार्य को लेकर के शिकायत पत्र पुलिस थाने में दिया है।
विज्ञापन

वहीं, जल शक्ति विभाग को पत्र लिखकर कार्य को बंद कर अनुमति के बाद ही कार्य करने के निर्देश दिए हैं। सुजानपुर से संधोल की मुख्य सड़क की चौड़ाई को लेकर के केंद्र सरकार द्वारा 45 करोड़ के करीब धनराशि स्वीकृत की गई थी, जिससे जहां सड़क को चौड़ा किया जा रहा है, वहीं अन्य कार्य डंगे पुलिया का निर्माण किया जाना है। इसी को लेकर करीब 6 माह से सड़क की चौड़ाई को लेकर कार्य चला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी सड़क के नीचे लंबे समय पहले जहां जल शक्ति विभाग द्वारा पेयजल पूर्ति को लेकर पाइपलाइन बिछाई गई है। वहीं, चबूतरा अनुभाग के लिए भी नई योजना को लेकर के नई पाइपलाइन डालना प्रस्तावित है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक जल शक्ति विभाग द्वारा 1800 मीटर खुदाई की जानी थी, जिसमें 600 मीटर खुदाई हो चुकी थी, जिस पर लोक निर्माण विभाग ने पुलिस थाना में शिकायत कर कार्य रुकवा दिया है।


कोट्स


जल शक्ति विभाग द्वारा बिना अनुमति से सड़क में की जा रही खोदाई को लेकर लोक निर्माण विभाग तल्ख हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने बिना अनुमति से हो रहे कार्य को लेकर के शिकायत पत्र पुलिस थाने में दिया है। -विजय धीमान, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सुजानपुर

काम को बंद कर दिया गया है। अब नियमों के अनुसार अनुमति लेने के बाद ही काम को शुरू किया जाएगा। -राजेश कुमार, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article