फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The posts of Anganwadi worker and assistant will be filled in Bijri

बिझड़ी में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद

Wed, 21 Jul 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय बिझड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पद भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी एचडी भाटिया ने कहा विकास खंड बिझड़ी की कड़साई पंचायत के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र भेवड़, ग्राम पंचायत सौर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र मनसूई और पंचायत टिप्पर के आंगनबाड़ी केंद्र सेर टिलू में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद भर जाने हैं। टिप्पर पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र टिप्पर, ग्राम पंचायत मोरसू सुल्तानी के आंगनबाड़ी केेंद्र सिद्धपुर, ग्राम पंचायत सकरोह के आंगनबाड़ी केंद्र घुमारवीं और कुलेहड़ा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र डुगवाड़ में आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाने हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उक्त पदों की भर्ती के लिए 21-45 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिला अभ्यर्थी सादे कागज पर आवेदन कर सकती हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम बारहवीं कक्षा और सहायिका के पद के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती के लिए आठवीं या उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले पात्र अभ्यर्थी के अभाव में पांचवीं कक्षा पास अभ्यर्थी भी पात्र होगी, परंतु ऐसे अभ्यर्थी का साक्षात्कार उसी स्थिति में लिया जाएगा, जब सहायिका के पद के लिए आठवीं या उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाला कोई भी पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2021 की पारिवारिक स्थिति के आधार पर अभ्यर्थी के परिवार के मुखिया के नाम जारी आय प्रमाणपत्र के अनुसार परिवार की वार्षिक आय 35000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। रिक्त पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार 29 जुलाई को प्रात: 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी बिझड़ी के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed