{"_id":"698e294fc76dadf0bb08bbcd","slug":"the-poster-of-sujanpur-bjp-mandal-office-increased-the-political-heat-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-183444-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर भाजपा मंडल कार्यालय के पोस्टर से बढ़ी सियासी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर भाजपा मंडल कार्यालय के पोस्टर से बढ़ी सियासी गर्मी
Fri, 13 Feb 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से निर्मित बताया जा रहा है।धूमल और अ
सुजानपुर (हमीरपुर)। भाजपा मंडल सुजानपुर के कार्यालय में लगे एक पोस्टर को लेकर जिले की सियासत गरमा गई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर में दावा किया गया है कि कार्यालय में लगे पोस्टर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के चित्रों के साथ छेड़छाड़ की गई है।
तस्वीर में धूमल के फोटो पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जबकि अनुराग ठाकुर के फोटो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर चस्पा दिखाई दे रही है। देर शाम एक सोशल मीडिया यूजर द्वारा यह तस्वीर साझा किए जाने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई।
धूमल और अनुराग समर्थकों ने इसे वरिष्ठ नेताओं का अपमान बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई। भाजपा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष उषा बिरला ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, जिला भाजपा आईटी टीम के पदाधिकारी राजित भारतीय ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि वरिष्ठ नेतृत्व का अपमान सहन नहीं होगा और पाप का घड़ा अब भर चुका है।
विज्ञापन
हालांकि भाजपा संगठन ने वायरल तस्वीर को लेकर अलग रुख अपनाया है। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि स्थानीय मंडल पदाधिकारियों से बातचीत की गई है। उनके अनुसार वायरल तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए तैयार की गई प्रतीत होती है और कार्यालय में लगे मूल पोस्टर के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि तस्वीर किसने और किस उद्देश्य से बनाई, इसका पता लगाया जा रहा है।
जेपी नड्डा के दौरे से पहले पोस्टर विवाद
15 फरवरी को भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हमीरपुर दौरा प्रस्तावित है, जहां वे एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को भी आमंत्रित किया गया है। ऐसे में पोस्टर विवाद ने दौरे से पहले भाजपा की अंदरुनी सियासत को लेकर चर्चाओं को और हवा दे दी है।