फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The post of SDM in Nadaun is vacant for two months.

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में एसडीएम का पद दो माह से रिक्त

Sun, 16 Nov 2025 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 16 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। एसडीएम नादौन का पद दो माह से रिक्त पद होने के कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम नादौन का अतिरिक्त कार्यभार एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग को सौंपा गया है।
विज्ञापन

यदि उपायुक्त हमीरपुर कार्यस्थल से बाहर हों या छुट्टी पर हों तो पूरे जिले का कार्यभार भी उनके पास होता है। ऐसे में नादौन में आम लोगों को आ रही समस्याओं का अंदाजा लगाया जा सकता है। नियमित एसडीएम न होने से अपने प्रशासनिक कार्य करवाने दूर से आ रहे लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए दो-दो दिन का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इससे उनके दैनिक कार्य भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर नादौन क्षेत्र में सरकार द्वारा कई तरह के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। ऐसे में यह पद रिक्त होने से वह कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने सरकार से मांग की है कि शीघ्र एसडीएम नादौन के पद पर नियमित नियुक्ति की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed