{"_id":"6a14864026f15d7134066b4b","slug":"the-post-of-lab-technician-has-been-vacant-in-ayurvedic-hospital-for-17-months-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-194774-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक अस्पताल में 17 माह से लैब टेक्नीशियन का पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक अस्पताल में 17 माह से लैब टेक्नीशियन का पद रिक्त
Tue, 26 May 2026 10:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 26 May 2026 10:56 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में लैब टेक्नीशियन का पद पिछले 17 माह से रिक्त चल रहा है। लैब टेक्नीशियन नहीं होने के कारण अस्पताल में मरीजों के टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है और उन्हें मजबूरन निजी लैबों में अधिक दामों पर जांच करवानी पड़ रही है।
जानकारी के अनुसार अस्पताल में तैनात लैब टेक्नीशियन 31 दिसंबर 2024 को सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद से अब तक यह पद खाली है। विभाग की ओर से आउटसोर्स आधार पर लैब टेक्नीशियन नियुक्त करने के प्रयास भी किए गए लेकिन चयनित व्यक्ति ने ज्वाइन नहीं किया। ऐसे में अस्पताल की लैब सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं।
अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। चिकित्सकों की ओर से कई मरीजों को विभिन्न जांचें लिखी जाती हैं लेकिन लैब सुविधा बंद होने के कारण मरीजों को निजी लैबों का रुख करना पड़ रहा है। कुछ मरीज मेडिकल कॉलेज में जांच करवाने पहुंच रहे हैं, जहां उन्हें लंबी कतारों में लगना पड़ता है। इससे मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है और समय भी अधिक लग रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों और मरीजों ने विभाग से जल्द लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति कर अस्पताल में जांच सुविधा बहाल करने की मांग उठाई है, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।
लैब टेक्नीशियन के रिक्त पद के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही पद भर लिया जाएगा। -बनीता शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर