{"_id":"68eaae8f16e2a628ce07206a","slug":"the-peacock-was-given-a-respectful-farewell-by-wrapping-it-in-the-tricolour-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-169884-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: तिरंगे में लपेटकर मोर को दी \nसम्मानपूर्वक अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: तिरंगे में लपेटकर मोर को दी सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई
Sun, 12 Oct 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
मोर का सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार करते वन विभाग, पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग। स्त्रोत जागरूक पा
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणी देवी (हमीरपुर)। दो दिन पहले टौणीदेवी के ककड़ियार क्षेत्र में घायल अवस्था में मिले एक मोर की मौत हो गई। मोर को तिरंगे में लपेटकर सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी गई।
इस दौरान वन विभाग, पुलिस, पंचायत व स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। गौर हो कि बीते शुक्रवार को ककड़ियार में एक मोर घायल अवस्था में वन विभाग के कर्मियों को मिला था। इसका उपचार भी करवाया गया, लेकिन बाद में इसकी मौत हो गई।
वन विभाग के अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई थी तथा शनिवार को टौणी देवी बीट के वनरक्षक मनीष कुमार ने एमएससी शस्त्र हमीरपुर में इसका पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव को वन विभाग के विश्राम गृह टौणी देवी के पास अंतिम संस्कार के लिए लाया गया।
विज्ञापन
जहां पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ मोर को अंतिम विदाई दी गई। पहले इसे तिरंगे में लपेटा गया और इसके बाद लड़कियां इकट्ठी कर आग के हवाले किया गया। वन विभाग के स्थानीय वनरक्षक मनीष कुमार ने बताया कि मोर राष्ट्रीय पक्षी है तथा इसका अंतिम संस्कार पूरे मान सम्मान से किया जाता है।
सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वन विभाग के वनरक्षक मनीष कुमार के साथ ही पुलिस चौकी टौणी देवी के एएसआई दिनेश कुमार, शशि कुमार, वन मित्र मौजूद रहे।