{"_id":"6a134bb22edb431713039d30","slug":"the-patient-was-referred-to-aiims-after-showing-symptoms-of-rabies-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-194723-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रेबीज के लक्षण दिखने के बाद मरीज एम्स रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रेबीज के लक्षण दिखने के बाद मरीज एम्स रेफर
Mon, 25 May 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 25 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एक मरीज को रेबीज के लक्षण दिखने के बाद मेडिकल कॉलेज से एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। एम्स बिलासपुर में मरीज का इलाज किया जा रहा है। मामला एक महीने पहले का है। मरीज को कुत्ते ने काट लिया था। दावा किया जा रहा है कि व्यक्ति ने चिकित्सकों के कहने पर भी एंटी रेबीज टीका नहीं लगाया और घर चला गया। करीब एक महीने के बाद उसकी तबीयत खराब हुई और हाइड्रोफोबिया के लक्षण दिखे। यह फोबिया मुख्य रूप से रेबीज संक्रमण का सबसे प्रमुख लक्षण हैं। 22 मई को मरीज को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के आपातकालीन वार्ड में लाया गया। यहां पर उसकी स्थिति को देखते हुए उसे उपचार के लिए एम्स बिलासपुर रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती ने बताया कि मरीज की स्थिति काफी गंभीर हो तो उसे उच्च स्वास्थ्य संस्थान के लिए रेफर किया जाता है। संवाद
विज्ञापन