फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The outstanding amount of pension revision is not being paid: Yograj

पेंशन संशोधन की बकाया राशि का नहीं हो रहा भुगतान : योगराज

Sun, 17 Aug 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 17 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ ने पेंशन संशोधन की बकाया राशि का भुगतान नहीं होने पर आक्रोश जताया है। मीडिया को दिए बयान में संघ के प्रदेशाध्यक्ष योगराज शर्मा ने बताया कि जुलाई 2023 से महंगाई भत्ते की देय सभी किस्तें जारी नहीं हुई हैं।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाखों पेंशनरों और कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ता की किस्त अदा करने की घोषणा न करके इन्हें हताश व निराश किया गया है। सरकार पेंशनरों एवं कर्मचारियों के लाखों रुपये का एरियर वर्षों से दबाए बैठी है। उन्होंने बताया कि आज तक पेंशनरों के प्रति इतनी अनदेखी वाली सरकार शायद ही सत्ता में रही हो।
विज्ञापन

जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संशोधित ग्रेच्युटी, लीव-इनकैशमेंट और कम्युटेशन की भारी रकम सरकार ने रोकी है। महंगाई भत्ता की पांच किस्तें देय हो चुकी हैं। चिकित्सा बिलों का भुगतान नहीं हो रहा है। सरकार आर्थिक तंगी का बहाना लगाकर पेंशनरों व कर्मचारियों को बकाया नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार को चेताया है कि अगर पेंशनरों के आर्थिक लाभ शीघ्र नहीं मिले, तो निकट भविष्य में पेंशनर्स अपनी मांगों के लिए संघर्ष का बिगुल बजाने से परहेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed