फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The office of MLA is dignified; Ashish Sharma should verify the facts before speaking: Congress.

विधायक पद गरिमामय, आशीष शर्मा बोलने से पहले तथ्य जानें : कांग्रेस

Thu, 24 Sep 2026 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 24 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान सदर विधायक आशीष शर्मा की मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर कांग्रेस नेताओं ने पलटवार किया है।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला कांग्रेस महासचिव राजेश आनंद और रोगी कल्याण समिति सदस्य मनोज शर्मा ने जारी बयान में इसे घटिया मानसिकता करार दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधायक का पद गरिमामय होता है और जनप्रतिनिधि को पद की गरिमा के अनुरूप आचरण करना चाहिए। मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान देने से पहले तथ्यों की पूरी जानकारी होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि आशीष शर्मा को अपने ठेके, क्रशर और परिवार के अलावा कुछ नजर नहीं आता तथा उन्होंने विधानसभा में कोई गंभीर मुद्दा नहीं उठाया।

उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री पर लगाए जा रहे आरोपों में सच्चाई है तो विधायक उच्च न्यायालय में शपथपत्र देकर जांच की मांग करें। नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के बड़े नेता आशीष शर्मा को मुख्यमंत्री के खिलाफ बयानबाजी के लिए उकसा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed