{"_id":"617ae1a6f7a06550733eaec9","slug":"the-number-has-to-be-entered-even-to-show-the-test-report-in-gyani-opd-hamirpur-hp-news-sml388679811","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायनी ओपीडी में टेस्ट रिपोर्ट दिखाने के लिए भी डलवाना पड़ रहा नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायनी ओपीडी में टेस्ट रिपोर्ट दिखाने के लिए भी डलवाना पड़ रहा नंबर
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर की गायनी ओपीडी में उपचार के लिए आने वाली महिलाओं को चिकित्सक से जांच करवाने के बाद टेस्ट रिपोर्ट दिखाने के लिए भी ओपीडी में प्रवेश करने के लिए नंबर डलवाना पड़ता है। पर्ची पर दोबारा नंबर डलने के बाद ही महिलाएं घंटों इंतजार के बाद ओपीडी में दोबारा प्रवेश पा रही हैं। महिलाओं को ओपीडी के बाहर बैठकर लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस कारण ओपीडी के बाहर बिना वजह की भीड़ रहती है। इससे पहले महिलाओं को चिकित्सक से जांच करवाने के लिए पर्ची पर नंबर डलवाकर ओपीडी में प्रवेश के लिए अपनी बारी लगवानी पड़ती है।
इसके बाद जब चिकित्सक टेस्ट लिखता है तो जो महिलाएं टेस्ट करवाकर रिपोर्ट दिखाने के लिए आती हैं, उन्हें दोबारा अपनी पर्ची पर नंबर डलवाना पड़ता है। ऐसे में इन महिलाओं को अधिक इंतजार करना पड़ता है। इससे उनका समय तो बर्बाद होता है, जबकि ओपीडी के बाहर भी अनावश्यक भीड़ रहती है। इससे कोविड नियमों का पालन भी नहीं हो पाता है।
लोगों की मांग है कि दो ओपीडी कमरों में से एक में रिपोर्ट जांच की सुविधा दी जाए, ताकि महिलाओं को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। महिलाओं में निशा देवी, रजनी, बवीता आदि ने टेस्ट रिपोर्ट की जांच के लिए इंतजार न करवाने की मांग की है। एमएस डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि गायनी ओपीडी में सबसे अधिक भीड़ होती है। इस कारण यहां व्यवस्थित तरीके से ओपीडी में प्रवेश मिलता है।