फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The municipal corporation will fix parking rates at government rates.

Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम सरकारी दरों पर तय करेगा पार्किंग के दाम

Tue, 06 Jan 2026 05:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 06 Jan 2026 05:16 AM IST
विज्ञापन
The municipal corporation will fix parking rates at government rates.
प्रकाशित समाचार
खबर का असर
विज्ञापन


निजी और नगर निगम की पार्किंग्स में लगाई जाएगीं रेट लिस्ट
शहर में चल रही हैं पांच से अधिक निजी और तीन नगरनिगम की पार्किंग
एक घंटे के लिए तय किए जाएंगे चौपहिया वाहनों के 20 रुपये दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। शहर में पार्किंग के मनमाने दाम वसूलने पर लगाम कसने के लिए नगर निगम शीघ्र ही पार्किंग के दाम और पंजीकरण सुनिश्चित करेगा। नगर निगम हमीरपुर के तहत अब प्रशासन की ओर से निर्धारित मूल्यों के आधार पर ही पार्किंग के दाम तय करेगा।
नगर निगम हमीरपुर के गठन के एक साल बाद भी सरकार की ओर से नियम और उपनियम तय नहीं किए गए हैं। इस कारण नगर निगम को अपने स्तर पर कोई भी निर्णय लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नगर निगम हमीरपुर पार्किंग के दाम तय नहीं कर पाई है। मगर अब निजी पार्किंग संचालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम ने प्रशासन की ओर से सरकारी पार्किंग के लिए तय नियमों के आधार पर दाम तय किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके साथ नगर निगम धरातल पर पार्किंग स्थलों पर रेट लिस्ट भी सुनिश्चित करेगा। हमीरपुर शहर में पार्किंग के वसूले जा रहे मनमाने दाम, रेट लिस्ट भी गायब, कार्रवाई शून्य शीर्षक से समाचार रविवार को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने इस पर शिकंजा कसने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर शहर में एक सरकारी, तीन नगर निगम की और पांच निजी पार्किंग हैं। मगर इनमें चंद पार्किंग स्थलों पर ही रेट लिस्ट लगाई गई हैं। इसके अलावा अन्य पार्किंग स्थलों पर रेट लिस्ट गायब है और दाम भी अधिक वसूले जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के समीप निजी पार्किंग में पांच घंटे के लिए दाम वसूले जा रहे हैं जबकि सरकारी दामों के अनुसार एक घंटे के लिए मात्र 20 रुपये का शुल्क तय किया गया है।


कोट :

नगर निगम के तहत किसी भी पार्किंग का पंजीकरण नहीं है। ऐसे में पार्किंग के पंजीकरण, वाहनों की पार्किंग का शुल्क तय किया जाएगा। इसे प्रशासन की ओर से तय किए गए दामाें पर ही निर्धारित किया जाएगा। इसके लिए धरातल पर निरीक्षण किया जाएगा। -राकेश शर्मा, आयुक्त नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed