{"_id":"68eaab3f54047f1fe609fef3","slug":"the-mla-honored-the-daughters-by-presenting-them-with-name-plates-certificates-and-saplings-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-169848-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विधायक ने बेटियों को नाम पट्टिका, प्रशस्ति पत्र और पौधा भेंट कर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विधायक ने बेटियों को नाम पट्टिका, प्रशस्ति पत्र और पौधा भेंट कर किया सम्मानित
Sun, 12 Oct 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विधायक एवं मेधावी बेटियां । स्रोत : विभाग
सुजानपुर (हमीरपुर)। स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत चैंपियन बेटियों से संवाद कार्यक्रम में अपने विचार साझा किए।
विधायक ने इस अवसर पर शिक्षा, खेलकूद सामुदायिक नेतृत्व और पर्यावरण के क्षेत्र में अनुपम उपलब्धियां प्राप्त करने वाली बेटियों को नाम पट्टिका, प्रशस्ति पत्र, प्रेरक पुस्तक और पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी हमीरपुर तथा सीडीपीओ सुजानपुर के सौजन्य से किया गया। इस मौके पर कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि पहाड़ों पर बढ़ते दबाव के गंभीर परिणाम हिमाचल प्रदेश पिछले दो वर्षों से देख रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विनाश को रोकने के लिए युवा बेटियों को पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार जैसे मुद्दों को जन आंदोलन का रूप देना होगा। उन्हें इन मुद्दों को किसी एक माह तक सीमित न रखकर इसे भविष्य की पीढ़ी के आंदोलन का रूप देना होगा। सुजानपुर के सीडीपीओ कुलदीप सिंह चौहान ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली बेटियों से विधायक एवं स्थानीय समुदाय को परिचित करवाया।
उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और पोषण अभियान के तहत खंड तथा जिला की उपलब्धियां का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने खंड विकास समिति सुजानपुर की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों को आरओ फिल्टर और डस्टबिनों का भी इस अवसर पर वितरण किया।
इसके अलावा सुजानपुर प्रोजेक्ट की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने विधायक को आपदा राहत कोष के लिए 27 हजार रुपये का चेक भेंट किया।