फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The minimum monthly rent for Panchayat Samiti shops will be Rs 4,000.

Hamirpur (Himachal) News: पंचायत समिति की दुकानों का न्यूनतम मासिक किराया होगा चार हजार रुपये

Thu, 03 Apr 2025 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 03 Apr 2025 05:50 AM IST
विज्ञापन
The minimum monthly rent for Panchayat Samiti shops will be Rs 4,000.
पंचायत समिति हमीरपुर की बैठक में मौजूद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य। संवाद
हमीरपुर। पंचायत समिति की दुकानों का मासिक न्यूनतम किराया अब चार हजार रुपये होगा। न्यूनतम किराया अदा नहीं करने वाले दुकानदारों को कानूनी नोटिस जारी होंगे। इसके अलावा सेल्फी प्वाइंट के पास पंचायत समिति का स्टोर बनेगा। बुधवार को हमीरपुर में आयोजित पंचायत समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष हरीश कुमार ने की।
विज्ञापन

बैठक में उपाध्यक्ष संजीव कुमार सहित पंचायत समिति के सदस्य मौजूद रहे। पंचायत समिति की लगभग 25 से 30 दुकानें हैं। 25 सालों से इन दुकानों का किराया नहीं बढ़ा है। हालांकि पांच से छह दुकानदार चार हजार रुपये किराया दे रहे हैं लेकिन अधिकतर दुकानदार 900 से एक हजार रुपये मासिक किराया दे रहे हैं। दुकान का न्यूनतम किराया चार हजार रुपये करने बारे प्रस्ताव पारित किया है। यह भी निर्णय लिया गया है कि जो दुकानदार न्यूनतम किराया नहीं देंगे, उनको कानूनी नोटिस जारी होंगे।
विज्ञापन

वहीं पंचायत समिति की दुकानों की बोली को कम किया गया है। पहले यह बोली आठ हजार रुपये से शुरू होती थी, जिसे अब पांच हजार रुपये किया गया है। वहीं पंचायत समिति की संपत्ति की पहचान होगी, जिसके लिए जल्द ही तहसीलदार से तिथि ली जाएगी और निशानदेही प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। पंचायत समिति उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि बैठक में 2025-26 के बजट पर चर्चा की गई। इस बजट में पंचायत समिति स्टोर का निर्माण करीब दस लाख रुपये से होगा। पंचायत समिति के खाली आवासों में टीन डालने हेतु तीन लाख रुपये सहित अन्य प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा की गई। इस बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के अलावा समिति सदस्यों में संजीव, राजीव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन महीने से मानदेय नहीं मिलने पर सरकार को भेजा प्रस्ताव

बैठक में पंचायत समिति को तीन महीने से मानदेय नहीं मिलने पर भी चर्चा की गई। प्रस्ताव पारित किया गया है कि जल्द से जल्द मानदेय दिया जाए। इस प्रस्ताव को सरकार को भेजा जाएगा कि आखिर पंचायत समिति का मानदेय क्यों रोका गया है। पंचायत समिति के लगभग 15 सदस्य हैं। वहीं बीडीओ ऑफिस में डिस्पले बोर्ड लगाया जाएगा। इस बोर्ड में विभागीय स्कीमों की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। लोगों को विभागीय स्कीमों की जानकारी इस बोर्ड के माध्यम से मिल जाएगी। इस डिस्पले बोर्ड के लिए सरकार ने अलग से बजट दिया है। डिस्पले बोर्ड के लिए करीब दस लाख रुपये बजट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed