{"_id":"624733d0d4067031165c53d4","slug":"the-meritorious-students-of-nadaun-college-got-respect-hamirpur-hp-news-sml4043759121","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन कॉलेज के मेधावियों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन कॉलेज के मेधावियों को मिला सम्मान
विज्ञापन
नादौन कॉलेज के वार्षि समारोह में प्रस्तुति देतीं छात्राएं।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। राजकीय महाविद्यालय नादौन में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने शिरकत की। प्राचार्य डॉ. अनिल गौतम ने आए हुए मेहमानों तथा मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। प्राचार्य ने वर्षभर की कॉलेज की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दीं।
उन्होंने बताया कि इंदौरा में प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कॉलेज के हनी पटियाल तथा कृषिका ने भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीता। आंचल चौधरी का भारतीय अंतर विश्वविद्यालय हॉकी चैंपियनशिप में चयन हुआ है। इसके अलावा अन्य गतिविधियों में भी कॉलेज ने बेहतर प्रदर्शन किया है। गौतम ने कॉलेज की समस्याओं तथा रुके हुए निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करवाने का भी आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अंत में मुख्य अतिथि ने मेधावी विद्यार्थियों सहित विभिन्न वर्गों में विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षाविद डॉ. रतन चंद शास्त्री, डॉ. रजनीश गौतम, प्राचार्य धनेटा डॉ. अश्विनी शर्मा, डॉ. पीसी पटियाल, डॉ. केएल वर्मा, जिला परिषद इंदु बाला, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य रीमा धीमान, हुकुम सिंह बैंस, सुनील शर्मा, पवन शर्मा, विजय शर्मा, अक्षित सोनी, सौरभ दीप, अभिषेक, सिद्धार्थ सहित अन्य उपस्थित रहे। उपप्राचार्य रीता शर्मा ने सभी का आभार जताया।