फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The matter of appointment in Anganwadi center Dhaned reached DC

Hamirpur (Himachal) News: डीसी के समक्ष पहुंचा आंगनबाड़ी केंद्र धनेड़ में नियुक्ति का मामला

Tue, 10 Sep 2024 06:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 10 Sep 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
The matter of appointment in Anganwadi center Dhaned reached DC
डीसी हमीरपुर को अपनी मांग के बारे में बताते धनेड़ के ग्रामीण। -संवाद
हमीरपुर। आंगनबाड़ी केंद्र धनेड़-एक में अन्य केंद्र से स्थानांतरण कर वर्कर की नियुक्ति के मामले में नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह से मुलाकात की और मांग पत्र सौंपा। बीते छह दिनों से ग्रामीणों ने इस आंगनबाड़ी केंद्र को ताला जड़ रखा है। महिला बाल विकास विभाग ने ताला खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का तर्क है कि आंगनबाड़ी केंद्र पर स्थानीय वार्ड की महिला को नियुक्त किया जाना चाहिए था, लेकिन विभाग ने बाहर से वर्कर को स्थानांतरित कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक स्थानीय वार्ड से किसी महिला को तैनात नहीं किया जाता, तब तक आंगनबाड़ी केंद्र पर ताले पर ताला ही रहेगा।
विज्ञापन

डीसी से मुलाकात के दौरान स्थानीय लोगों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल राजेंद्र कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर का पद खाली होने के बावजूद विभाग ने बाहर से कर्मचारी को तैनात किया है। उन्होंने इस मामले में डीसी से हस्तक्षेप की मांग की। स्थानीय महिलाओं ने भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति स्थानीय वार्ड से करने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रधान धनेड कुंडला देवी का कहना है कि पंचायत भी ग्रामीणों के साथ खड़ी है। ग्रामीणों की मांग जायज है। डीसी से मामले में हस्तक्षेप करके कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, महिला बाल विकास विभाग के डीपीओ अनिल ने मंगलवार को केंद्र का ताला खोलने के निर्देश दिए हैं और पंचायत प्रधान को भी इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed