फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The land of the accused of embezzlement of crores in the cooperative society will be auctioned

Hamirpur (Himachal) News: सहकारी सभा में करोड़ों गबन के दोषी की भूमि होगी नीलाम

Wed, 21 Aug 2024 07:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
30 दिन में वसूली न होने के बाद विभाग ने नीलामी प्रक्रिया शुरू की
विज्ञापन

सहकारी सभा पंधेड़ के पूर्व सचिव की भूमि की नीलामी 24 सितंबर को

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। सहकारी सभा पंधेड़ में करोड़ों के गबन के मामले में अब नौबत जमीन की नीलामी तक पहुंच गई है। सहकारी सभाओं की समाहर्ता एवं सहायक पंजीयक वीना भाटिया ने बताया कि दि पंधेड़ कृषि सहकारी सभा सीमित में हुए गबन के दोषी पूर्व सचिव की अचल भूमि की नीलामी 24 सितंबर 2024 को सुबह 11 बजे सभा के प्रांगण में निर्धारित की गई है।

सहकारिता विभाग की ओर से की गई जांच में पूर्व सचिव को दोषी पाया गया है तथा उसकी अचल संपत्ति को कुर्क किया गया है। कुर्क की गई अचल संपत्ति को नीलाम करने के लिए मंडलीय आयुक्त मंडी की अनुमति प्राप्त होने पर समाहर्ता एवं सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं जिला हमीरपुर ने पूर्व सचिव को 30 दिन का समय दिया था। इस अवधि में वसूली न होने पर पूर्व सचिव की भूमि को नीलाम करने का निर्णय लिया गया है। समाहर्ता एवं सहायक पंजीयक ने बताया कि भूमि की नीलामी की कार्रवाई 23 सितंबर 2022 को की गई थी। इसमें मौके पर उपस्थित सदस्यों और बोलीदाताओं ने नीलाम की जाने वाली भूमि की शिनाख्त करने के लिए अतिरिक्त समय दिए जाने की बात कही थी। समाहर्ता एवं सहायक पंजीयक ने बोली में भाग लेने के इच्छुक लोगों से आग्रह किया है कि वे दि पंधेड़ कृषि सहकारी सभा सीमित के वर्तमान सचिव या प्रधान से कुर्क भूमि की जानकारी प्राप्त करके इसका मुआयना भी कर सकते हैं। वीना भाटिया ने बताया कि जिला हमीरपुर की अन्य सहकारी सभाओं के ऋण दोषियों की भूमि की नीलामी प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। सहकारिता विभाग किसी प्रकार का कोई भी ऋण माफ नहीं करता है। इसलिए, सहकारी सभाओं से ऋण लेने वाले लोग इसकी वापसी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed