फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The issue of Basantipattam and Khairi bridge construction resonated in the Rajya Sabha.

Hamirpur (Himachal) News: राज्यसभा में गूंजा बसंतीपट्टम और खैरी पुल निर्माण का मुद्दा

Tue, 24 Mar 2026 07:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 24 Mar 2026 07:31 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल के हमीरपुर और कांगड़ा को जोड़ने वाली है यह परियोजना
विज्ञापन

सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने पुल निर्माण को कांगड़ा और हमीरपुर के लिए बताया अहम

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने सदन में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और हमीरपुर जिलों को जोड़ने के लिए बसंतीपट्टम और खैरी के बीच ब्यास नदी पर दोहरे लेन पुल के निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन के माध्यम से भारत सरकार के ध्यान में लाया कि जिला कांगड़ा और हमीरपुर की सीमाओं को जोड़ने के लिए ब्यास नदी पर बसंतीपट्टम और खेरी के बीच एक डबल लेन पुल का निर्माण अति आवश्यक है।

सांसद ने कहा कि वर्तमान में कांगड़ा और हमीरपुर जिलों के बीच सीधा संपर्क न होने के कारण यात्रियों को लंबा और कठिन रास्ता तय करना पड़ता है। बसंतीपट्टम और खैरी के बीच का यह क्षेत्र भौगोलिक रूप से एक-दूसरे के करीब होते हुए भी ब्यास नदी के कारण बंटा हुआ है। एक आधुनिक पुल के अभाव में स्थानीय जनता, छात्रों, मरीजों और व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


डॉ. सिकंदर ने कहा कि वर्तमान में कांगड़ा और हमीरपुर जिलों के बीच सीधा और सुगम संपर्क सीमित है। इसी को ध्यान में रखते हुए ब्यास नदी पर बसंतीपट्टम और खैरी के बीच एक नए दोहरे लेन वाले पुल बनाने की आवश्यकता है। यह पुल कांगड़ा और हमीरपुर जिलों को आपस में सीधे जोड़ेगा, जिससे दोनों क्षेत्रों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन या अन्य अवरोधों की स्थिति में यह वैकल्पिक मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय व्यापार, कृषि उत्पादों के परिवहन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। बसंतीपट्टम और खेरी के बीच ब्यास नदी पर प्रस्तावित दोहरे लेन का पुल केवल एक ढांचागत परियोजना नहीं है बल्कि क्षेत्र के समावेशी विकास का द्वार है। डॉ. सिकंदर ने भारत सरकार से आग्रह किया कि जनहित और क्षेत्रीय विकास को सर्वोपरि रखते हुए बसंतीपट्टम खेरी पुल के निर्माण हेतु जल्द से जल्द तकनीकी स्वीकृति और बजट आवंटित किया जाए ताकि कांगड़ा और हमीरपुर के निवासियों को एक सुरक्षित, आधुनिक और निर्बाध परिवहन व्यवस्था मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed