फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The iron rods kept on the roadside are inviting accidents.

Hamirpur (Himachal) News: सड़क किनारे रखा सरिया हादसे को दे रहा न्योता

Wed, 06 May 2026 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 06 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The iron rods kept on the roadside are inviting accidents.
मैहरे में एनएच 503ए के किनारे रखा गया सरिया जिससे हादसे का डर बना हुआ है। संवाद
मैहरे (हमीरपुर)। मैहरे में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-503ए के किनारे करीब 10 दिनों से रखा लोहे का सरिया दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। यह सरिया मैहरे पेट्रोल पंप से बाजार की ओर कैनरा बैंक के पास बन रही दुकानों के बाहर सड़क के बिल्कुल किनारे रखा है।
विज्ञापन

सरिया के नुकीले सिरे सड़क की ओर निकले हुए हैं जिससे गुजरने वाले वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे रखे सरिया के कारण लोगों को मजबूरन सड़क के बीच से गुजरना पड़ रहा है जिससे हादसे का खतरा और बढ़ गया है। यहां से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क किनारे इस तरह सरिया का पड़ा होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों राकेश कुमार, दिनेश कुमार, अरविंद कुमार, मनु सिंह, दीक्षा ठाकुर और नीलम कुमारी ने बताया कि पिछले कई दिनों से सरिया इसी तरह सड़क किनारे पड़ा हुआ है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। राहगीरों के लिए यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा और भी अधिक बढ़ गया है। कई बार प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने कहा कि इसी सड़क से बड़सर के कई उच्च अधिकारी रोजाना गुजरते हैं बावजूद इसके किसी ने भी इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जो प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। वहीं, डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। शीघ्र ही संबंधित व्यक्ति को इन सरिया को हटाने के निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।

मैहरे में एनएच 503ए के किनारे रखा गया सरिया जिससे हादसे का डर बना हुआ है। संवाद

मैहरे में एनएच 503ए के किनारे रखा गया सरिया जिससे हादसे का डर बना हुआ है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed