फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The houses coming under the JD of NH were broken with bulldozers

एनएच की जद में आ रहे मकानों को बुल्डोजर से तोड़ा

Wed, 17 Aug 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
The houses coming under the JD of NH were broken with bulldozers
अवाहदेवी में एनएच के कार्य के दौरान भवनों को तोड़ती जेसीबी। - फोटो : Hamirpur-HP
अवाहदेवी (हमीरपुर)। अवाहदेवी कस्बे के छोर पर राष्ट्रीय राजमार्ग हमीरपुर-मंडी 70 की जद में आ रहे मकानों पर एनएचआई विभाग ने बुधवार को बुल्डोजर चला दिया।
विज्ञापन

हमीरपुर से सरकाघाट तक जितने भी मकान एनएच की जद में आ रहे हैं, उन मकान मालिकों को प्रशासन की ओर से पहले ही मुआवजा दिया चुका है। इसमें से अधिकतर मकान मालिकों ने मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के छोर पर अवाहदेवी बाईपास के मुहाने पर कुछ मकान मालिकों ने मलबे को हटाने में कोताही की है। उनका कहना है कि उन्हें जो मुआवजा मिला है वह कम है। इसलिए वह मकान को हटाने से पहले मुआवजे की पूरी रकम की अपील कर रहे थे। लेकिन प्रशासन ने उनकी अपील को दरकिनार कर मकान पर बुल्डोजर चलाकर मकान को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में सरकाघाट के तहसीलदार दीनानाथ ने कहा कि मकान मालिक को इससे पहले तीन बार चेतावनी दी जा चुकी थी। एक माह पहले मकान मालिक को करीब 40 लाख रुपये मुआवजे के भी दिए जा चुके हैं। उसके बावजूद मकान मालिक मलबे को नहीं हटा रहा था। इसलिए बुधवार को पुलिस बल को साथ लेकर एनएच अधिकारियों की उपस्थिति में मकान को गिराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed